{"_id":"5e946b278ebc3e78ba6067c7","slug":"nagin-and-yeh-hai-mohabbatein-fame-actress-anita-hassanandani-birthday-special-her-then-and-now-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टेलीविजन की दुनिया में बरसों से राज करने वाली ये अभिनेत्री फिल्मों में भी आजमा चुकी हैं हाथ, कितना बदल गया है लुक तस्वीरों में देखें","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टेलीविजन की दुनिया में बरसों से राज करने वाली ये अभिनेत्री फिल्मों में भी आजमा चुकी हैं हाथ, कितना बदल गया है लुक तस्वीरों में देखें
अनिता हस्सनंदनी टेलीविजन का जाना माना और चर्चित नाम है। अनिता 14 अप्रैल को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। अनिता बरसों से टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री के साथ जुड़ी हुई है। अनिता की फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी है। उन्होंने टेलीविजन के साथ ही कई फिल्मों में भी काम किया है। अनिता के जन्मदिन के मौके पर दिखाते हैं इतने सालों में उनके लुक में कितना बदलाव आया है।
2 of 5
anita hassanandani
- फोटो : social media
अनिता ने अपने फिल्मी और टेलीविजन सफर की शुरुआत सबसे पहले टेलीविजन सीरियल 'कभी सौतन कभी सहेली' से की थी। इस सीरियल में अनिता मुख्य किरदार में थीं। इसके अलावा अनिता ने तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। अनिता ने साल 2003 में फिल्मों में कदम रखा था। अनिता ने फिल्मी सफर की शुरुआत थ्रिलर फिल्म 'कुछ तो है' से की थी। फिल्म में अनिता विलेन बनी थीं।
3 of 5
अनिता हस्सनंदनी
- फोटो : Social Media
इसके बाद अनिता लगातार 'कोई आप सा' और 'कृष्णा कॉटेज' जैसी फिल्मों में नजर आईं। अनिता के करियर को नई राह मिली स्टार प्लस के चर्चित शो 'काव्यांजलि' से। बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बने इस टीवी सीरियल में अनिता मुख्य किरदार में थीं। इस सीरियल से अनिता को एक अलग ही पहचान मिली थी। सीरियल में अनिता ने अंजली नंदा का किरदार निभाया था। सीरियल के टाइटल ट्रैक और प्लॉट को काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Anita Hassanandani
- फोटो : instagram
अनिता ने इसके बाद कई और सीरियल्स में भी काम किया है। साल 2013 से लगातार अनिता स्टार प्लस के सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में नजर आ रही थीं। इस सीरियल में अनिता ने शगुन का किरदार निभाया था। पहले शगुन का किरदार सीरियल में निगेटिव था। बाद में धीरे-धीरे किरदार को पॉजीटिव कर दिया गया। अनिता को इस सीरियल में उनके फैशन सेंस के लिए काफी पसंद किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
Anita Hassanandani
हाल ही में अनिता को टीवी सीरियल 'नागिन' के चौथे सीजन में देखा जा रहा है। इससे पहले अनिता नागिन के तीसरे सीजन में भी नजर आ चुकी हैं। अनिता अभिनेता एजाज खान के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी काफी चर्चा में रही थीं। दोनों के इंगेजमेंट की खबरें भी सामने आई थीं। लेकिन साल 2009 में अनिता ने एजाज के साथ अपना रिश्ता खत्म कर दिया। इसके बाद अनिता ने बिजनेसमैन रोहित रेड्डी से शादी की है। अनिता और रोहित बेहद खुशी-खुशी अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।