{"_id":"5e93eab38ebc3e76a002e4bd","slug":"yeh-rishta-kya-kehlata-hai-actress-simran-khanna-divorced-with-her-husband-bharat-dudani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की इस अभिनेत्री ने लिया तलाक, बोलीं- 'हमारे रास्ते अलग हैं'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की इस अभिनेत्री ने लिया तलाक, बोलीं- 'हमारे रास्ते अलग हैं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 13 Apr 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
simran khanna
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अभिनेत्री सिमरन खन्ना सुर्खियों में हैं। दरअसल सिमरन का पति भरत दुदानी से तलाक हो गया है। सिमरन अभिनेत्री चाहत खन्ना की बहन हैं। याद दिला दें कि सिमरन और उनके पति के बीच अलगाव की खबरें काफी वक्त से सामने आ रही थीं जिसके बाद अब अभिनेत्री ने ये कंफर्म किया है कि वो अपनी पति से अलग हो रही हैं।
2 of 5
simran khanna
- फोटो : social media
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब सिमरन से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि हां उनका और भरत का तलाक हो गया है। हालांकि दोनों के बीच कोई कड़वाहट नहीं है। सिमरन और भरत का एक बेटा विनीत है। बेटे की कस्टडी भरत के पास है।
3 of 5
simran khanna
- फोटो : social media
सिमरन ने कहा कि 'तलाक के बाद हमारे बीच कोई कड़वाहट नहीं है।' जब उनसे पूछा गया कि विनीत की कस्टडी किसके पास है तो उन्होंने बताया कि 'भरत के पास विनीत की कस्टडी है लेकिन मैं अक्सर विनीत से मिलने जाती रहती हूं। भरत और हमारे रास्ते भले ही अलग हो गए हों लेकिन कोई शिकायत नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
simran khanna
- फोटो : social media
सिमरन ने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में गायत्री गोयंका उर्फ गायू का किरदार निभाया था। उनका रोल काफी पसंद किया गया था। वो इसी नाम से पहचानी जाने लगीं। इसके अलावा सिमरन 'परमावतार श्री कृष्णा', 'कृष्णाबेन खाखरावाला' और 'उड़ान: सपनों की' जैसे अन्य सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं।
A post shared by Simran Khanna (@simrankhannaofficial) on
विज्ञापन
5 of 5
Chahatt Khanna
- फोटो : Social Media
बता दें कि करीब दो साल पहले सिमरन की बहन चाहत खन्ना भी अपने पति फरहान मिर्जा से अलग हो चुकी हैं। चाहत ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया था। चाहत अभी अपनी दोनों बेटियों के साथ अलग ही रहती हैं। यह चाहत की दूसरी शादी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।