{"_id":"5e9443be8ebc3e7741396418","slug":"ramanand-sagar-ramayan-actor-vijay-kavish-played-lord-shiva-role","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस अभिनेता ने निभाया था 'रामायण' में शिव का किरदार, अब हैं लाइमलाइट से दूर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
इस अभिनेता ने निभाया था 'रामायण' में शिव का किरदार, अब हैं लाइमलाइट से दूर
रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण' का प्रसारण जब से शुरू हुआ है सारे कलाकार भी चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर इन कलाकारों को लेकर कई मीम्स बन रहे हैं। सीरियल में शिव का किरदार निभाने वाले अभिनेता को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। शिव का रोल विजय कविश ने निभाया था। आगे की स्लाइड में जानते हैं विजय कविश के बारे में।
2 of 5
vijay kavish
- फोटो : social media
विजय कविश ने 'रामायण' में केवल शिव का किरदार ही नहीं बल्कि महर्षि वाल्मीकि भी बने थे। बढ़ी हुई दाढ़ी और लंबे बालों के साथ उन्हें पहचान पाना इतना भी आसान नहीं है। सीरियल में ऐसे कई अभिनेता थे जिन्होंने पर्दे पर एक से ज्यादा किरदार निभाए।
3 of 5
vijay kavish
- फोटो : social media
कविश ने 'रामायण' से पहले भी काफी काम किया था। मुंबई में जन्मे कविश के पिता डायलॉग राइटर थे। ऐसे में इंडस्ट्री में आना उनके लिए आसान था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन पर प्रसारित सीरियल 'इधर उधर' से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
vijay kavish
- फोटो : social media
कविश ने रामानंद सागर के सीरियल 'विक्रम बेताल' और 'श्रीकृष्णा' में भी काम किया है। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम किया है। कविश ने 'अरमान', 'फूल' और 'सलमा' जैसी फिल्में की हैं। फिलहाल वो लंबे समय से किसी सीरियल या फिल्म में नजर नहीं आए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
असलम खान
- फोटो : Social Media
बीते दिनों 'रामायण' के एक और अभिनेता असलम खान की भी काफी चर्चा रही। असलम कभी अरुण गोविल के बॉडी डबल बने, कभी समुद्र देव तो कभी कोई मंत्री बने। हालांकि अब वो इंडस्ट्री छोड़ चुके हैं। आज अपनी इतनी चर्चा देख असलम खान को भी यकीन नहीं हो रहा है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अगर उस दौर में आज की तरह फोन और मीडिया होता तो शायद उन्हें अपने गांव नहीं लौटना पड़ता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।