{"_id":"5ae321124f1c1b3b0b8b6b93","slug":"neha-kakkar-vishal-dadlani-and-anu-malik-join-as-judges-in-indian-idol-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Idiol 10: नेहा के अलावा यह दो धुुरंधर देंगे देश को नया सिंगिंग स्टार, सामने आए नाम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Indian Idiol 10: नेहा के अलावा यह दो धुुरंधर देंगे देश को नया सिंगिंग स्टार, सामने आए नाम
Sat, 28 Apr 2018 07:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 28 Apr 2018 07:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
इंडियन आइडल 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन टेलिविजन के मशहूर सिंगिंग शो इंडियन आइडल का 10वां सीजन जल्द शुरू होने जा रहा है और इसके लिए जजों की खोज भी पूरी हो चुका है। जज के तौर पर नेहा कक्कड़ का नाम तो पहले ही फाइनल हो गया था लेकिन इसके बाद अब उन दोनों जजों के नामों का खुलासा हुगा है, जो इस बार शो में आए प्रतिभागियों को जज करेंगे।
2 of 5
इंडियन आइडल 10
नेहा कक्कड़ के अलावा एक बार फिर अनु मलिक बतौर जज शो में नजर आएंगे। इसके अलावा शो के साथ नया नाम जुड़ा है विशाल डडलानी का। वैसे इन तीनों का इस शो के साथ रिश्ता नया नहीं है। अनु शो सबसे पुराने जजों में से एक हैं तो वहीं विशाल पहले भी जज की भूमिका निभा चुके हैं। नेहा तो इस शो में बतौर प्रतिभागी हिस्सा ले चुकी हैं।
3 of 5
जयपुर में सिंगर नेहा कक्कड़ ने शानदार प्रस्तुति दी
- फोटो : अमर उजाला
नेहा ने जज बनने के बाद कहा, 'जीवन सही मायने में एक चक्र की तरह है। मैं सच में ‘इंडियन आइडल’ में जज बनने के प्रस्ताव का इंतजार कर रही थी। इसी मंच पर एक समय पर किसी जज के सामने होने और अब एक जज बनने का अनुभव मेरे लिए यादगार होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नेता कक्कड़
- फोटो : self
गौरतलब है कि साल 2006 में नेहा इसी शो में एक प्रतिभागी के रूप में नजर आई थीं। उस समय को याद करते हुए नेहा ने कहा, एक गायिका के रूप में मुझे नई पहचान देने और मेरे करियर को बनाने का श्रेय पूरी तरह से ‘इंडियन आइडल’ को जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
indian idol
इस शो का प्रसारण टेलीविजन चैनल ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन’ पर होगा। ऑडिशन देश के 10 शहरों में होगा और इसकी शुरुआत एक मई को जयपुर से होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।