फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photoshoot: जालीदार ड्रेस पहन अवार्ड फंक्शन में पहुंचीं निया शर्मा, पहले नहीं देखा होगा ऐसा बोल्ड अवतार

Mon, 07 Mar 2022 12:30 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Mon, 07 Mar 2022 12:30 PM IST
विज्ञापन
Nia Sharma new siziling photoshoot in white net dress at the ITA Awards 2022
निया शर्मा - फोटो : instagram

आईटीए अवॉर्ड्स 2022 का आयोजन रविवार की रात मुंबई में किया गया। इस अवॉर्ड फंक्शन में टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड की भी कई हस्तियां शामिल हुईं। इस सितारों से भरी शाम में रुपाली गांगुली, गौरव खन्ना से लेकर रणवीर सिंह तक ने शिरकत की लोकिन इस समारोह के रेड कार्पेट पर निया शर्मा जब पहुंचीं तब उन्हें देखकर सभी की निगाहें थम गईं। अपने बोल्ड लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहने वालीं अभिनेत्री निया शर्मा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित करने की काबिलियत रखती हैं। निया रेड कार्पेट पर व्हाइट कलर की जालीदार ड्रेस पहनकर पहुंचीं।

Nia Sharma new siziling photoshoot in white net dress at the ITA Awards 2022
निया शर्मा - फोटो : instagram

हर किसी को पसंद आ रहा निया का लुक
वैसे तो निया अपने हर लुक में कुछ स्पेशल करनी कोशिश करती हैं, लेकिन आईटीए अवॉर्ड के लिए चुने गए अपने इस लुक में वह बेहद हॉट लग रही थीं। निया ने इस ड्रेस में कराए गए फोटोशूट की कुछ तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, "आईटीए अवॉर्ड्स में यह मेरा एक अल्बाट्रॉस लुक है।" इसमें उन्होंने अपनी फैशन डिजाइनर सुमन को भी इतनी अच्छी ड्रेस डिजाइन करने के लिए धन्यवाद कहा। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

Nia Sharma new siziling photoshoot in white net dress at the ITA Awards 2022
निया शर्मा - फोटो : instagram

निया इन तस्वीरों में एक व्हाइट जालीदार ड्रेस पहने नजर आ रही हैं, जिसमें वह बेहद हॉट लग रही हैं। उन्होंने अपने इस लुक को कम्प्लीट करने के लिए कानों में सिर्फ छोटे-छोटे व्हाइट पर्ल स्टड्स पहने हुए थे। निया ने बालों को खुला रखते हुए होंटो पर न्यूड कलर की लिप्सटिक लगा रखी थी। उनका यह लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nia Sharma new siziling photoshoot in white net dress at the ITA Awards 2022
निया शर्मा - फोटो : instagram

फैंन को भा गया निया का लुक
निया का यह लुक उनके फैंस और टीवी जगत के स्टार्स के मन चढ़ गया है, सभी सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। राहुल शर्मा लिखते हैं,"वेरी वेरी प्रिटी निया।" तो वहीं उनकी दोस्त और अभिनेत्री आशा नेगी इन तस्वीरों पर "लव" का कमेंट किया है। निया के एक फैन ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा,"कोई इतना सुदंर कैसे लग सकता है।" एक अन्य फैन ने लिखा,"जो निया से जले वह जरा साइड चले।"


विज्ञापन
Nia Sharma new siziling photoshoot in white net dress at the ITA Awards 2022
निया शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फीकी पड़ गई सारी हसीनाएं
निया के लुक को देखकर यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि उनके आगे सारी हसीनाओं का हुस्न फीका पड़ गया। अभिनेत्री अपने इस लुक में गजब की सुदंर लग रही थीं। इस बार के आईटीए अवॉर्ड्स की सारी लाइमलाइट निया ने बटोर ली। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed