एक्ट्रेस निया शर्मा सिर्फ ग्लैमर वर्ल्ड में ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी मशहूर हैं। वह हर रोज अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। एशिया की सेक्सी महिलाओं की सूची में पहले स्थान पर अपना नाम दर्ज करवाने वाली टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा पिछले कुछ समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में वह अपने लिपस्टिक के चलते सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं।
लिपस्टिक लगाते ही रंगीन हुए होंठ तो ट्रोल हो गईं ये एक्ट्रेस, यूजर्स बोले- तुमसे तो चुड़ैल अच्छी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल निया ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में निया ने ब्लू कलर की लिपस्टिक लगाई हुई है जो देखने वालों को बहुत अटपटी लग रही है। इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने निया का मजाक बनाना शुरू कर दिया है। जीटीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'जमाई राजा' की एक्ट्रेस निया हमेशा अपने परफेक्ट ड्रेसिंग सेंस और मेकअप के लिए जानी जाती हैं। वहीं इस बार निया इंस्टाग्राम पर अपनी इस वाइब्रेंट कलर की लिपस्टिक को होठों पर लगा कर ट्रोल हो गई हैं।
A post shared by Nia Sharma (@niasharma90) on
ब्लू कलर की लिप्सटिक के साथ निया ने अपनी दो तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। निया ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- 'थोड़ा रुकिए। यहां और भी हैं….#glitterfliplipsticks वीडियो शूट।' इन तस्वीरों को देखने के बाद एक्ट्रेस को यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर निया की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- तुम्हें देख कर मैं अपनी हंसी रोक नहीं पा रहा हूं, तुमसे ठीक तो चुड़ैल लगती है। दूसरा यूजर लिखता है- 'महा खराब लग रही हो.. निया जी बहुत बुरा कलर है।'
वहीं एक यूजर ने लिखा- प्लीज ऐसा कलर लगाएं जो सूट करे, कलर बहुत प्यारा है लेकिन आपको सूट नहीं कर रहा। अपने होठों को क्यों खराब करना। तुम मानवी के तौर पर बहुत प्यारी लगती हो। एक और यूजर ने लिखा- घटिया , मतलब कुछ भी करो… और पोस्ट कर दो?' एक यूजर ने तो निया के होठों को लेकर कहा कि इंक की बॉटल कहां किस करके आई हो। लेकिन अच्छी लग रही हो।