फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Channel No. 1: टीआरपी के खेल में बिग बी पूरी तरह फेल, सोनी या स्टार प्लस नहीं ये है देश का नंबर वन टीवी चैनल

Sat, 02 Nov 2024 08:14 AM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sat, 02 Nov 2024 08:14 AM IST
विज्ञापन
number one satellite tv channel as per week 42 data of barc india no trp released in week 43 top 10 tv channel
देश का नंबर 1 टीवी चैनल - फोटो : अमर उजाला

आपको शायद ये पढ़कर यकीन नहीं होगा कि अमिताभ बच्चन के साथ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ जैसा महंगा टीवी शो बनाने वाला सोनी चैनल टीआरपी की रेस में कहीं नहीं है। यही नहीं, देश में सैटेलाइट चैनलों की शुरुआत करने वाला जी टीवी भी टीआरपी की रेस में पिछड़ चुका है। इस हिंदी चैनल से ज्यादा टीआरपी उसके तेलुगु और कन्नड़ चैनलों की आ रही है। देश में टीवी चैनलों की टीआरपी और साप्ताहिक एएमए (एवरेज मिनट ऑडियंस) के आंकड़े जारी करने का जिम्मा बार्क इंडिया ने लंबे अरसे से उठा रखा है। लेकिन, इसकी वेबसाइट पर अभी 42वें हफ्ते के ही आंकड़े उपलब्ध हैं। वहीं, वेबसाइट देखने से ये भी पता चलता है कि देश का नंबर वन चैनल इन दिनों दंगल टीवी है। 

number one satellite tv channel as per week 42 data of barc india no trp released in week 43 top 10 tv channel
बार्क - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दो साल से ऊपर आयु के जितने भी लोग देश में टेलीविजन देखते हैं, उनकी संख्या बार्क इंडिया ही हर हफ्ते इकट्ठा करता है। बार्क के मुताबिक वह हर हफ्ते करीब एक लाख 80 हजार घरों से टीवी डाटा के सैम्पल इकट्ठा करता है। देश की आधी से ज्यादा आबादी अब भी नियमित टेलीविजन देखती है और इनके रुझानों का अध्ययन करके बार्क इंडिया हर हफ्ते एक टीआरपी सूची जारी करता है जिसके हिसाब से सैटेलाइट चैनल अपने विज्ञापनों की दरें तय करते हैं। वैसे, ये कंपनी अपने डाटा को लेकर कितनी सजग है, इसकी एक बानगी इसके अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के बारे में वेबसाइट पर दी गई सूचना है, जिसमें एन पी सिंह को अब भी सोनी चैनल चलाने वाली कंपनी मल्टीस्क्रीन मीडिया का सीईओ बताया गया है। 

number one satellite tv channel as per week 42 data of barc india no trp released in week 43 top 10 tv channel
42वें हफ्ते का बार्क डाटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मल्टीस्क्रीन मीडिया कंपनी कब की बंद हो चुकी है। इसका मतलब ये है कि इसके पैनल की तरफ लंबे अरसे से किसी का ध्यान ही नहीं गया है। ऐसा ही कुछ इसके 42वें सप्ताह की टीआरपी को देखने से भी पता चलता है। एवरेज मिनट ऑडियंस के हिसाब से देखें तो इस हफ्ते दंगल चैनल देश का नंबर वन चैनल रहा है। और, इसी अवधि में स्टार प्लस देखने वालों की संख्या इसके आधे के करीब है। 12 अक्तूबर से 18 अक्तूबर 2024 के बीच देश में दो साल से ऊपर के दर्शकों ने सबसे ज्यादा दंगल टीवी ही देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
number one satellite tv channel as per week 42 data of barc india no trp released in week 43 top 10 tv channel
दंगल टीवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

42वें हफ्ते की एएमए के मुताबिक देश में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले 10 टीवी चैनल इस प्रकार हैं:
 

रैंक चैनल का नाम  साप्ताहिक एएमए (हजार में) औसत
1. दंगल 2627.08
2. स्टार प्लस 2468.54
3. स्टार मां    2390.91
4. सन टीवी 2306.42
5. सोनी सब  1915.36
6. कलर्स 1690.45
7.  जी तेलुगु  1626.76
8.  स्टार प्रवाह   1595.94
9.  गोल्डमाइंस 1575.28
10.  जी कन्नड़ 1485.27

विज्ञापन
number one satellite tv channel as per week 42 data of barc india no trp released in week 43 top 10 tv channel
दंगल टीवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं अगर सिर्फ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की बात करें तो इसी अवधि में कलर्स टीवी टॉप फाइव चैनलों में जगह बनाने में कामयाब रहा। नंबर वन यहां भी दंगल टीवी ही है। सोनी और जी टीवी यहां भी कंपटीशन में नहीं हैं। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 42वें हफ्ते में सबसे ज्यादा देखे गए टीवी चैनलों की सूची इस प्रकार है:
 

रैंक  चैनल का नाम साप्ताहिक एएमए (हजार में) औसत 
1. दंगल 545.93
2. स्टार प्लस 303.52
3. कलर्स 235.47
4. गोल्डमाइंस 200.79
5.  स्टार उत्सव मूवीज 181.16


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed