{"_id":"5e9583398ebc3e7739220c14","slug":"padma-khanna-to-aslam-khan-ramanand-sagar-ramayan-these-actors-life-of-oblivion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'रामायण' के ये कलाकार जी रहे गुमनामी की जिंदगी, कोई लौट गया था गांव कोई चला रहीं डांस क्लास","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'रामायण' के ये कलाकार जी रहे गुमनामी की जिंदगी, कोई लौट गया था गांव कोई चला रहीं डांस क्लास
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 14 Apr 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
ramayan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'रामायण' (Ramayan) के दोबारा शुरू होने के बाद सभी किरदार चर्चा में बने हुए हैं। इनमें से राम, लक्ष्मण और सीता का रोल निभाने वाले कलाकार तो खबरों में हैं ही साथ ही दूसरे कलाकारों के बारे में जानने के लिए दर्शक उत्सुक हैं। जहां कई अभी भी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं तो वहीं कईयों को 'रामायण' के बाद कोई खास काम नहीं मिला। कई कलाकारों की रुचि भी नहीं थी। ऐसे में वो लाइमलाइट से दूर हो गए। आज हम आपको 'रामायण' के ऐसे ही कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो चकाचौंध की इंडस्ट्री से दूर हो गए हैं।
2 of 6
vijay kavish
- फोटो : social media
सीरियल में शिव का किरदार निभाने वाले अभिनेता विजय कविश को लोगों ने खूब पसंद किया था। विजय कविश ने 'रामायण' में केवल शिव का किरदार ही नहीं निभाया बल्कि महर्षि वाल्मीकि भी बने थे। कविश ने रामानंद सागर के सीरियल 'विक्रम बेताल' और 'श्रीकृष्णा' में भी काम किया है। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम किया है। कविश ने 'अरमान', 'फूल' और 'सलमा' जैसी फिल्में की हैं। फिलहाल वो लंबे समय से किसी सीरियल या फिल्म में नजर नहीं आए हैं।
3 of 6
असलम खान
- फोटो : Social Media
'रामायण' के दोबारा प्रसारण के बाद सोशल मीडिया पर जिस अभिनेता की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो हैं असलम खान। उनके ऊपर कई मजेदार मीम्स बन रहे हैं। सीरियल में असलम खान ने कभी अरुण गोविल के बॉडी डबल का रोल निभाया, कभी समुद्र देव तो कभी कोई मंत्री बने। आज अपनी इतनी चर्चा देख असलम खान को भी यकीन नहीं हो रहा है। हालांकि अब वो इंडस्ट्री छोड़ चुके हैं। असलम ने मुंबई छोड़ दिया है और झांसी में मार्केटिंग का काम करते हैं। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
padma khanna
- फोटो : social media
रानी कैकेयी बनीं अभिनेत्री पद्मा खन्ना ने अपने अभिनय से इस कदर जान फूंक दी थी कि लोग असल जिंदगी में उनसे नफरत करने लगे थे। एक कलाकार की खासियत ही यही होती है कि वो अपने रोल से पहचाना जाए। शादी के बाद पद्मा खन्ना ने फिल्मों से दूरी बना ली और अमेरिका चली गईं। वहां उन्होंने इंडियानिका डांस एकेडमी खोली और क्लासिकल डांस सिखाने लगीं। पति के निधन के बाद पद्मा बच्चों के साथ ही डांस एकेडमी संभालती हैं। उनके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Rajshekhar Upadhyay
- फोटो : twitter
जामवंत का किरदार राजशेखर उपाध्याय ने निभाया था। इनकी बुलंद आवाज ने जामवंत के रोल में जान ही फूंक दी थी। राजशेखर को अभिनय में बचपन से ही दिलचस्पी थी। वह रंगमंच से जुड़े थे और बचपन में रामलीला में हिस्सा लिया करते थे। राजशेखर मुंबई के नालासोपारा में रहते हैं। लॉकडाउन से पहले राजशेखर यूपी के भदोही में गए थे। इस वक्त वो वहीं पर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।