फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kharodia: पत्नी से अलग हुए 'पांड्या स्टोर' फेम अभिनेता अक्षय खरोड़िया, बेटी के लिए कही ये बात

Sat, 30 Nov 2024 12:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 30 Nov 2024 12:45 PM IST
सार

अक्षय खरोड़िया और दिव्या पुनेथा की राहें अलग हो गई हैं। शनिवार को अभिनेता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है।
 

विज्ञापन
Pandya Store Fame actor Akshay Kharodia announced Separation from wife Divya Punetha
अक्षय खरोड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम- अक्षय खरोड़िया

टीवी अभिनेता अक्षय खरोड़िया ने अपनी पत्नी दिव्या पुनेथा से अलग होने की घोषणा की है। पांड्या स्टोर में नजर आ चुके अभिनेता ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबा नोट लिखकर फैंस और फॉलोवर्स से यह जानकारी साझा की। अक्षय ने कहा कि यह निर्णय उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने सभी से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की। साथ ही, उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि वे दोनों अपनी दो साल की बेटी की परवरिश साथ में जारी रखेंगे।

Pandya Store Fame actor Akshay Kharodia announced Separation from wife Divya Punetha
अक्षय खरोड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम- अक्षय खरोड़िया
अक्षय ने लिखा लंबा-चौड़ा नोट

अक्षय ने लिखा, "सभी को नमस्कार, भारी दिल से मैं एक व्यक्तिगत अपडेट साझा करना चाहता हूं। कई विचारों और अनगिनत भावनात्मक बातचीत के बाद, दिव्या और मैंने अलग होने का निर्णय लिया है।" उन्होंने आगे कहा, "यह हमारे लिए बहुत कठिन निर्णय था। दिव्या मेरी जिंदगी का अभिन्न हिस्सा रही हैं और हमारे बीच जो प्यार, हंसी और यादें हैं, वे हमेशा मेरे लिए बहुमूल्य रहेंगी। हम दोनों के बीच सबसे बड़ा आशीर्वाद हमारी बेटी रूही हैं, जो हमेशा हमारे जीवन का केंद्र रहेगी।"

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kharodia (@akshay_kharodia)


Pandya Store Fame actor Akshay Kharodia announced Separation from wife Divya Punetha
अक्षय खरोड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम- अक्षय खरोड़िया
बेटी की परवरिश करेंगे साथ

अक्षय ने अपनी बेटी के बारे में और जानकारी साझा करते हुए कहा, "यह कदम उठाते हुए हमारी रुही के प्रति प्रतिबद्धता अडिग है। उसे हमेशा माता-पिता का प्यार, देखभाल और समर्थन मिलेगा। हम दोनों उसके भले के लिए प्यार और सम्मान के साथ को-परेंटिंग जारी रखेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Pandya Store Fame actor Akshay Kharodia announced Separation from wife Divya Punetha
अक्षय खरोड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम- अक्षय खरोड़िया
परिवार से की यह अपील

उन्होंने आगे कहा, "यह हमारे परिवार के लिए आसान पल नहीं है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस कठिन समय में हमें समझें, हम पर दया दिखाएं और हमारी निजता का सम्मान करें। कृपया हमें इस अलगाव के पल के लिए याद न करें, बल्कि उस प्यार और खुशी के लिए याद करें जो हमने कभी एक साथ साझा किया था। हमें समर्थन और सहानुभूति देने के लिए धन्यवाद।"

विज्ञापन
Pandya Store Fame actor Akshay Kharodia announced Separation from wife Divya Punetha
अक्षय खरोड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम- अक्षय खरोड़िया
2021 में हुई थी शादी

अक्षय खरोड़िया और दिव्या पुनेथा की शादी साल 2021 में हुई थी। अप्रैल 2022 में उनके घर में बेटी ने जन्म लिया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय पांड्या स्टोर शो में अपनी भूमिका के लिए घर-घर में मशहूर हो गए थे। 
Indian Idol 15: 'तेरी न्यूमरोलॉजी बकवास है... ', नाना पाटेकर की बातें सुन 'इंडियन आइडल' की प्रतियोगी हुई हैरान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed