बॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज का जादू चलाने वाले सिंगर मीका सिंह इन दिनों फिल्मी पर्दे से दूर अपनी जीवन साथी ढूंढने में व्यस्त दिखाई दे रहे हैं। स्टार भारत का चर्चित शो 'स्वयंवर - मीका दी वोटी' दर्शकों के बीच बहुत पॉपुलर हो रहा है। इस शो में दर्शकों की दिलचस्पी काफी बढ़ती जा रही है और वह जल्द से जल्द मीका की जिंदगी में एक खूबसूरत लड़की को देखना चाहते हैं। स्टार भारत पर हफ्ते में पांच दिन प्रसारित होने वाले इस स्वयंवर शो में देश के कोने-कोने से लड़कियां मीका का दिल जीतने के लिए आई हैं। जैसे-जैसे यह शो आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इसमें आए दिन नई-नई लड़कियां कंटेस्टेंट्स बनकर एंट्री ले रही हैं। कुछ ही दिनों पहले इसमें 'स्प्लिट्सविला' फेम रिया किशनचंदानी और 'बिग बॉस 15' के कंटेस्टेंट उमर रियाज की एक्स गर्लफ्रेंड मनप्रीत कौर ने वाइल्ड कार्ड एंट्री मारी थी। अब इस शो में एक और हसीना की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है, जो किसी जमाने में पारस छाबड़ा की एक्स हुआ करती थीं।
Mika Di Vohti: 'मीका दी वोटी' में हुई एक और हसीना की एंट्री, कभी उड़ी थी सिंगर के साथ शादी की खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीका में हुई आकांक्षा पुरी की एंट्री
'स्वयंवर-मीका दी वोटी' में मीका सिंह को रिझाने के लिए शो में एक से एक सुंदर लड़िकयां आ रही हैं। मीका अपनी वोटी चुनने में बहुत ज्यादा कंफ्यूज हो गए हैं कि उन्हें समझ ही नहीं आ रहा है कि वह किसे अपना हमसफर चुनें। अपनी जीवनसाथी चुनने के लिए मीका ने शो में इंडस्ट्री से अपने कई दोस्तों को भी बुलाया, लेकिन अभी भी वह तय नहीं कर पा रहे हैं कि कौन उनके लिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर हो सकती है। इसलिए दोस्तों की मदद लेने के साथ-साथ नए ऑप्शन्स भी तलाश रहे हैं। इसी कारण से शो का कॉम्पटीशन लेवल भी लगातार बढ़ रहा है। रिया और मनप्रीत की धमाकेदार एंट्री होने के बाद अब इस शो में पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी भी मीका को रिझाती नजर आएंगी।
पहले भी उड़ चुकी हैं लिंकअप की खबरें
सोनी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले पौराणिक सीरियल 'विघ्नहर्ता गणेश' में आकांक्षा माता पार्वती के रोल में दिखाई दी थीं। इसी शो में पारस छाबड़ा रावण का किरदार निभाते नजर आए थे। इसी दौरान दनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। लेकिन, आकांक्षा और मीका सिंह भी अच्छे दोस्त थे। पिछले दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि दोनों का रिश्ता दोस्ती से कहीं ज्यादा है। एक बार तो इनकी एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें दोनों गुरुद्वारे में बैठे हुए दिखाई दे रहे थे। लोगों ने यहां तक कह दिया था कि इन दोनों ने शादी कर ली है। लेकिन फिर अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में सामने आकर इन खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि वह मीका से शादी नहीं करना चाहती। हालांकि, इस बयान के करीब छह महीने बाद अब वह 'स्वयंवर-मीका दी वोटी' में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आने वाली हैं, जो उनके इस बयान को गलत साबित कर रहा है।
ऐसा रहा आकांक्षा का करियर
मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आकांक्षा टीवी के साथ-साथ तमिल फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं। साल 2013 में वह तमिल फिल्म 'एलेक्स पंडित' में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने कई साउथ फिल्मों में काम किया। साउथ में अदाकारी का जलवा बिखेरने के बाद साल 2015 में उन्होंने हिंदी इंडस्ट्री का रुख किया। बॉलीवुड में उनकी एंट्री मधुर भंडारकर की फिल्म 'कैलेंडर गर्ल' से हुई थी। लेकिन इस चकाचौंध भरी दुनिया में उनका सिक्का नहीं चल पाया और उन्होंने टीवी का रुख किया।