फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Serials Update: मालिनी लगाएगी इमली पर बच्ची की किडनैपिंग का आरोप.. अनुज के घर आएगी छोटी अनु, पढ़ें आज का सीरियल अपडेट

Wed, 13 Jul 2022 03:54 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 13 Jul 2022 03:54 PM IST
विज्ञापन
Top 5 Trp Show Update Anupamaa Yeh Hai Chahatein Bhagya Lakshami Imile Serial 13 july 2022 written update
सीरियल अपडेट - फोटो : social media

सीरियल के चटपटे और मसालेदार ट्विस्ट दर्शकों में अगला एपिसोड देखने के लिए एक्साइटमेंट बढ़ाते रहते हैं। हर सीरियल में रोज कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है, जिसकी वजह से लोगों में अपने पसंदीदा सीरियल को देखने और उसकी आगे की कहानी जानने के लिए उत्सुकता बनी रहती है। इस समय भी सीरियल की दुनिया में मेकर्स एक के बाद एक धमाकेदार ट्विस्ट एंड टर्न्स लेकर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है आज का सीरियल अपडेट

Top 5 Trp Show Update Anupamaa Yeh Hai Chahatein Bhagya Lakshami Imile Serial 13 july 2022 written update
अनुपमा, अनुज - फोटो : social media
अनुपमा
सीरियल अनुपमा में इस समय जहां एक तरफ अधिक और पाखी को लेकर रोज कोई न कोई नया ट्विस्ट आ रहा है, वहीं बरखा और बाकी सभी को एक और झटका लगने वाला है, क्योंकि काफी समय से अनुज और अनुपमा बेटी गोद लेने के प्लानिंग कर रहे थे, जो अब पूरी हो चुकी है और अब अनुज के घर छोटी अनु आने वाली है।
 
Top 5 Trp Show Update Anupamaa Yeh Hai Chahatein Bhagya Lakshami Imile Serial 13 july 2022 written update
इमली - फोटो : सोशल मीडिया

इमली
सीरियल इमली में मालिनी का एक और सच सामने आ चुका है। जो बच्ची इमली बाहर से उठाकर लाई थी, वह मालिनी की ही बेटी है लेकिन मालिनी उसे नकार देती है, जिसके बाद आर्यन बच्ची को लेकर अस्पताल जाता है और इमली भी वहीं मौजूद होती है। इसी बीच मालिनी पुलिस लेकर वहां पहुंचती है और इमली पर बच्ची की किडनैपिंग का आरोप लगाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 Trp Show Update Anupamaa Yeh Hai Chahatein Bhagya Lakshami Imile Serial 13 july 2022 written update
भाग्य लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया

भाग्य लक्ष्मी
सीरियल भाग्य लक्ष्मी के मौजूदा ट्रैक में बलविंदर पर फोकस चल रहा है। वहीं आयुष गिलास में ट्रुथ सीरम मिलाता है...ताकी बलविंदर सब कुछ सच-सच बोल दे। जैसे ही बलविंदर ऋषि की बातों के जवाब देना शुरू करता है मलिष्का को लगता है कि ट्रुथ सीरम ने असर दिखाना शुरू कर दिया है, वह इसी को लेकर डर जाती है। इसी के चलते अब मलिष्का बलविंदर को रास्ते से हटाने का प्लान बनाएगी।

विज्ञापन
Top 5 Trp Show Update Anupamaa Yeh Hai Chahatein Bhagya Lakshami Imile Serial 13 july 2022 written update
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया

ये रिश्ता क्या कहलाता है
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है  में अक्षरा अभिमन्यु से उसकी सगाई की अंगूठी के बारे में पूछेगी...लेकिन अभिमन्यु को लगता है कि उसने रिंग खो दी है। वहीं आरोही कहती है कि वो इस बार रेस में अभिन्यु को हरा देगी और सबसे बड़ी सर्जन बनेगी, वहीं अस्पताल में विहान की तबियत खराब हो जाती है।  विहान के माता-पिता अभिमन्यु पर बच्चे के प्रति लापरवाह होने का आरोप लगाते हैं। यह सब देखकर आरोही डर जाएगी कि उसने विहान को गलत दवा दे दी है। इतने में अक्षरा आरोही से टकराएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed