फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करणवीर मेहरा और निधि सेठ ने लिए सात फेरे, शादी के बाद एक दूसरे का हाथ थामे आए नजर

Mon, 25 Jan 2021 02:51 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 25 Jan 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
Pavitra Rishta Fame Karan veer Mehra and Nidhi V Seth Tied Knot in Delhi See Photos
करणवीर मोहरा, निधि वी सेठ - फोटो : Instagram

साल 2021 की शुरुआत एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शहनाइयों के साथ हुई है। एक तरफ जहां अभिनेता वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। तो वहीं इसी दिन को टेलीविजन अभिनेता करणवीर मेहरा और निधी वी सेठ ने भी अपनी शादी के लिए चुना। ये दोनों सितारे भी अब एक दूसरे के हो चुके हैं।

Pavitra Rishta Fame Karan veer Mehra and Nidhi V Seth Tied Knot in Delhi See Photos
करणवीर मेहरा, निधि वी सेठ - फोटो : Instagram

करण और निधि ने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में सात फेरे लिए हैं। शादी के बाद अब इन दोनों सितारों की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। करण और निधि इन शादी की तस्वीरों में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। शादी के लिए जहां करण ने शेरवानी चुनी। तो वहीं निधी ने पिंक और क्रीम रंग का लहंगा चुना।

Pavitra Rishta Fame Karan veer Mehra and Nidhi V Seth Tied Knot in Delhi See Photos
करणवीर मेहरा और निधि सेठ - फोटो : instagram/karanveermehra

करणवीर और निधि की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन दोनों की तस्वीरों पर उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। देश में कोरोना वायरस के माहौल को देखते हुए इस शादी में ज्यादा लोगों को शामिल होने का न्यौता नहीं दिया गया। शादी में सिर्फ 30 रिश्तेदारों को ही बुलाया गया। हालांकि शादी के बाद अब इन दोनों का रिसेप्शन मुंबई में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pavitra Rishta Fame Karan veer Mehra and Nidhi V Seth Tied Knot in Delhi See Photos
करणवीर मेहरा और निधि सेठ - फोटो : instagram/nidhivseth

बता दें कि करणवीर मेहरा ने साल 2009 में देविका मेहरा से शादी की थी। लेकिन, बहुत ज्यादा समय तक उनकी शादी टिक नहीं पाई और दोनों का तलाक हो गया। जिसके कुछ समय बाद करण की मुलाकात निधि से हुई। इन दोनों की कई सालों की दोस्ती के बाद इन्होंने शादी करने का फैसला किया।

विज्ञापन
Pavitra Rishta Fame Karan veer Mehra and Nidhi V Seth Tied Knot in Delhi See Photos
करणवीर मेहरा और निधि सेठ - फोटो : instagram/karanveermehra

बात करें करण और निधि के वर्कफ्रंट की तो करण को लोकप्रिय धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' के लिए जाना जाता है। अंतिम बार पर्दे पर उन्हें 'तेरा क्या होगा आलिया' धारावाहिक में देखा गया। वहीं निधि भी वरुण बडोला और श्वेता तिवारी के शो 'मेरे डैड की दुल्हन' में नजर आईं थी।

पढ़ें: शादी के बंधन में बंधे वरुण धवन और नताशा दलाल, दूल्हा दुल्हन की पहली तस्वीर आई सामने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed