प्रतीक्षा होनमुखे इस समय श्रीति झा और अर्जित तनेजा स्टारर 'कैसे मुझे तुम मिल गए' का हिस्सा हैं। अपने डेब्यू शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से अचानक बाहर होने के बाद सुर्खियों में आई थीं। हालांकि प्रतीक्षा ने कभी इस बारे में बात नहीं की कि शो के सेट पर सच में क्या हुआ था, लेकिन ये रिश्ता क्या कहलाता है के निर्माता राजन शाही ने कई इंटरव्यू में इस बारे में बात की और कहा कि प्रतीक्षा उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाईं। आइए जानते हैं कि अब अभिनेत्री ने क्या कहा है।
Pratiksha Honmukhe: 'यह मुश्किल था', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से रातोंरात बाहर किए जाने पर बोलीं प्रतीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से बाहर होने के दो महीने बाद प्रतीक्षा को शो में नेगेटिव लीड के तौर पर 'कैसे मुझे तुम मिल गए' का मौका मिला। हालांकि अभिनेत्री अब शो में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रतीक्षा ने बताया कि कैसे उन्होंने इस घटना के बाद खुद को संभाला और कैसे उनके माता-पिता ने उन्हें ठीक होने में मदद की।
इस पूरी घटना के बारे में बात करते हुए प्रतीक्षा कहती हैं, ''यह मेरे लिए मुश्किल था क्योंकि ऐसी कई चीजें थीं, जिनके बारे में मैं बहुत ज्यादा सोच रही थी। मैंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू ही किया था। मैंने अपने सात साल के फ्लाइंग करियर को छोड़ दिया और जोखिम उठाया और फिर अचानक से यह सब हुआ, तो जाहिर तौर पर यह मुश्किल था। लेकिन फिर, जब आप अच्छे हो तो आपके साथ सब अच्छा होता है।''
प्रतीक्षा ने आगे कहा, ''ये रिश्ता के बाद भी जो कुछ भी हुआ, उस समय भी मुझे शो मिल रहे थे। मुझे दो शो ऑफर हुए लेकिन मैं उन शो को करने के लिए तैयार नहीं थी क्योंकि मानसिक रूप से मैं उस स्थिति में नहीं थी। इसलिए, जब यह शो आया, तो मैंने सोचा कि ठीक है, मतलब रोल भी लीड है तो क्यों नहीं? मैं बहुत खुश हूं कि मैंने यह फैसला लिया क्योंकि मैं यहां काम करके बहुत खुश हूं।''
यही नहीं, प्रतीक्षा ने शो से निकाले जाने के बाद के अनुभव को साझा करते हुए कहा, ''बात यह है कि मैंने लोगों को डिप्रेशन में जाते भी देखा है, क्योंकि मेरे साथ जो कुछ भी हुआ वह कोई छोटी बात नहीं थी, मेरा मतलब है कि हर कोई इसके बारे में बात कर रहा था। लेकिन मेरा परिवार मेरा साथ देने और मुझे प्रोत्साहित करने के लिए मौजूद था। वे मुझे बताते रहे कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है।"