{"_id":"5d22eb998ebc3e6d15259a15","slug":"prince-narula-reveals-the-cause-of-the-death-of-his-brother-rupesh-in-toronto","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाई के अचानक निधन से सदमे में हैं प्रिंस नरूला, इंटरव्यू में बताई मौत से पहले की एक-एक बात","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
भाई के अचानक निधन से सदमे में हैं प्रिंस नरूला, इंटरव्यू में बताई मौत से पहले की एक-एक बात
हाल ही में रोडीज के गैंग लीडर और बिग बॉस 9 के विनर प्रिंस नरूला के लिए एक बुरी खबर सामने आई थी। दरअसल एक हादसे में प्रिंस के भाई रुपेश की मौत हो गई थी। जिसके चलते प्रिंस तुरंत ही टोरंटो रवाना हो गए थे। ऐसे में अब प्रिंस ने बताया है कि उनके भाई की मौत कैसे हुई थी।
2 of 6
prince narula
प्रिंस ने स्पॉटब्वॉय से बात करते हुए बताया- 'रुपेश की उम्र सिर्फ 25 साल थी और वो हाल ही में अमेरिका शिफ्ट हो गया था। उसकी शादी को सिर्फ दो ही महीने हुए थे। वहीं भाभी का वीजा नहीं हो पाया था जिसके चलते वो हमारे साथ ही रह रही थीं। वो जल्दी ही भाई के साथ अमेरिका शिफ्ट होने वाली थीं।'
3 of 6
prince narula
इसके बाद प्रिंस ने कहा- 'भाई फिलहाल परिवार के साथ टोरंटो में थे और सोमवार को बीच पर घूमने गए थे। बीच पर काफी देर एन्जॉय करने के बाद उनका परिवार तो वापस घर आ गया लेकिन भाई ने कहा कि वो कुछ देर और अपने दोस्तों के साथ रुकेंगे। जिसके चलते वो उस वक्त घर नहीं गए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
prince narula
प्रिंस ने आगे बताया- 'कुछ देर और एन्जॉय करने के बाद भाई के दोस्त ने भी कहा कि अब चलते हैं तो भाई ने कहा कि तू चल मैं बस आता हूं। भाई की बात सुन दोस्त पार्किंग से कार लेने चला गया। जैसे ही वो पार्किंग से कार लेकर बाहर आया कि बीच पर शोर सुनाई दिया- डूब गया, डूब गया। ये सुनते ही दोस्त बीच पर भागा और रुपेश को सभी लोग ढूंढ़ने लगे। लेकिन करीब 20 मिनट तक रुपेश भाई का कोई पता नहीं लगा और जब वो मिले तो उनकी मौत हो चुकी थी।'
विज्ञापन
5 of 6
Prince Narula and Yuvika Chaudhary
- फोटो : instagram
प्रिंस ने बताया- 'रुपेश के दोस्त से जब उन्होंने बात की तो उसने कहा मुझे नहीं पता वो पानी में दोबारा कब और कैसे चले गए। चूंकि रुपेश ने कहा था कि तू गाड़ी निकाल मैं आता हूं। वहीं पानी भी बहुत ज्यादा नहीं था।' प्रिंस ने आगे कहा- 'वो दोस्त ही भाई को अकेले अस्पताल लेकर गया।लेकिन डॉक्टर्स ने कहा कि भाई नहीं रहे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।