{"_id":"5bf7ce02bdec2241742bce51","slug":"rahul-mahajan-get-married-third-time-in-malabar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट राहुल महाजन ने रचाई तीसरी शादी, अब 18 साल छोटी लड़की को बनाया दुल्हन","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट राहुल महाजन ने रचाई तीसरी शादी, अब 18 साल छोटी लड़की को बनाया दुल्हन
Fri, 23 Nov 2018 03:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Nov 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
rahul mahajan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट राहुल महाजन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खबर है कि उन्होंने तीसरी शादी की है। पत्नी डिम्पी को सालों पहले तलाक देने के बाद वह नई पत्नी की तलाश में थे। ऐसे में उनकी नई बीवी की खोज नताल्या इलीना पर आकर खत्म हुई। नताल्या कजाकिस्तान की हैं और एक मॉडल हैं। बीते 20 नवंबर जो दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं।
2 of 5
राहुल महाजन
यह शादी मालाबार हिल पर एक मंदिर में हुई है। शादी रीति-रिवाजों से हुई है। राहुल की शादी में उनका परिवार ही शामिल था। मुंबई मिरर को राहुल महाजन ने बताया कि उनकी पहली दो शादियां काफी धूम-धाम से हुई थी लेकिन वो रिश्ते नाकामयाब रहे। राहुल ने बताया कि वह नताल्या को पिछले एक साल से जानते हैं और दोनों की सोच काफी मिलती जुलती है। राहुल ने आगे बताया कि नताल्या बिजनेस करना चाहती हैं। इसके लिए राहुल ने नताल्या का साथ देने की बात कही है।
3 of 5
राहुल महाजन
बात करें मॉडल नताल्या की तो वह 25 साल की हैं। बता दे कि राहुल इस वक्त 43 साल के हैं। जब राहुल से उम्र के इस 18 साल लंबे फासले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 'हम साथ में काफी अच्छे लगते हैं मैं 6.2 का और वो 5.10 फूट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राहुल महाजन
बता दें कि राहुल की डिम्पी से मुलाकात स्वंयवर शो में हुई थी जिसके बाद दोनों शादी जैसे पवित्र बंधन में बंध गए थे। शादी के कुछ दिनों बाद ही डिम्पी ने राहुल पर घरेलू हिंसा का आरोप मढ़ा था। बता दें कि शादी के चार महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
राहुल महाजन
- फोटो : amar ujala
वहीं, राहुल की पहली पत्नी श्वेता सिंह थीं जिन्होंने राहुल पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। राहुल और श्वेता में दस साल पहले तलाक हुआ था जिसके बाद उन्होंने मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में एंट्री ली थी। वह बिग बॉस के सीजन 2 (2008) में नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।