राहुल वैद्य और दिशा परमार ने 16 जुलाई को हाल ही में मुंबई में शादी रचाई। दिशूल की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। राहुल और दिशा ने अपने प्रशंसकों के लिए अपनी शादी की सभी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया। उनकी तस्वीरों को देखने के बाद ये साफ जाहिर था कि वो अपने इस समय के हर पल का पूरा-पूरा आनंद ले रहे हैं। राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी में शुमार होने के लिए अली गोनी, जैस्मिन भसीन, अर्जुन बिजलानी, अनुष्का सेन, मीका सहित कई सितारे पहुंचे थे।
गृह प्रवेश: नई नवेली दुल्हनिया को घर लाए राहुल वैद्य, परिवार ने दिल खोलकर किया दिशा परमार का स्वागत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरती उतारकर बहु का किया स्वागत
दिशा परमार और राहुल वैद्य का स्वागत उनके परिवार ने बहुत ही धूमधाम से किया। शादी के बाद पहली बार अपने ससुराल आई दिशा परमार को राहुल वैद्य की मां की तरफ से ढ़ेर सारा प्यार मिला। राहुल वैद्य के घर के दरवाजे के पूरे एरिया को फूलों से सजाया गया। राहुल वैद्य की मां ने दिशा परमार की आरती उतारी उसके बाद उन्होने अपने बेटे और दिशा की नजर भी उतारी। उन्होंने घर में बहु बनकर आई दिशा का दिल से स्वागत किया। इसके अलावा राहुल के घरवालों ने भी उनपर खूब फूल बरसाए। वैद्य हाउस में एंट्री लेते हुए दिशा काफी खुश नजर आईं।
ट्रेडीशनल अवतार में लग रही थीं खूबसूरत
दिशा परमार ने अपनी शादी और सभी फंक्शन्स में जितने भी आउटफिट पहने वो उन सभी में गजब की खूबसूरत लग रही थीं। वैद्य घर में एंट्री करते हुए दिशा परमार लाल रंग के सलवार सूट, हाथों में चूड़ा पहने और माथे पर सिंदूर लगाए बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं, तो वही राहुल वैद्य इस खास मौके पर कैजुअल लुक में नजर आए।
शादी में दोस्तों ने लगाए चार चांद
बता दें कि दिशा परमार और राहुल वैद्य की शादी में शामिल होने के लिए उनके कई दोस्त पहुंचे थे। इस जोड़ी ने अपनी संगीत सेरेमनी का आयोजन किया था ताकि इनके सभी दोस्त एंजॉय कर सके। टीवी इंडस्ट्री के कई मशहूर चेहरों जैसे राखी सावंत, पवित्रा पुनिया, एजाज खान, विकास गुप्ता, विंदु दारा सिंह, सोनाली फोगाट, जैस्मिन भसीन सहित कई कलाकारों ने शादी अटेंड की। सभी ने इन दोनों की शादी में जमकर डांस किया।
राहुल वैद्य ने टीवी अभिनेत्री दिशा परमार से अपने प्यार का इजहार बिग बॉस के घर मे रहकर नेशनल टेलीविजन पर किया था, जिसमें सभी घरवालों ने उनकी मदद की थीं । हालांकि दिशा के जवाब का राहुल वैद्य ने बिग बॉस के घर में लंबे समय तक इंतजार किया और आखिरकार दिशा ने राहुल वैद्य का हमसफर बनने के लिए हां कर दी।