फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajat Tokas-Srishti Nayyar: 'जोधा अकबर' से रजत ने बनाई थी घर-घर में पहचान, सृष्टि से शाही अंदाज में की थी शादी

Mon, 30 Jan 2023 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 30 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Rajat Tokas Shrishti Nayyar Wedding Anniversary Know about Their Love Story
रजत टोकस, सृष्टि नय्यर - फोटो : अमर उजाला

रजत टोकस छोटे पर्दे का जाना पहचाना नाम हैं। टीवी सीरियल 'जोधा अकबर' से वह घर-घर में फेमस हो गए थे। दिल्ली के रहने वाले रजत ने बहुत कम उम्र में ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। साल 2005 में महज 14 साल की उम्र में ही उन्होंने साईं बाबा शो से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई धारावाहिकों में नजर आए। हालांकि, साल 2013 में शुरू हुए सीरियल जोधा अकबर से वह देशभर में लोकप्रिय हो गए। इस सीरियल में लोगों ने उनके 'जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर' के किरदार को काफी पसंद किया।


Pathaan: बंपर कमाई के बीच विरोध का शिकार हुआ 'पठान', मुंबई में हिंदू संगठनों ने तोड़े फिल्म के डिजिटल पोस्टर

Rajat Tokas Shrishti Nayyar Wedding Anniversary Know about Their Love Story
रजत टोकस, सृष्टि नय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

बहुत कम लोगों को ही इस बात की जानकारी है कि 31 साल के रजत शादीशुदा हैं। उन्होंने साल 2015 में थिएटर आर्टिस्ट सृष्टि नय्यर से शादी कर ली थी। किसी समय पर सृष्टि का नाम राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर के साथ जुड़ा था। सृष्टि और आर्य के बीच अफेयर चल रहा है, इस बात की जानकारी दोनों के घरवालों को भी थी। दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस थे और शादी भी करने वाले थे, लेकिन साल 2012 में किन्हीं वजहों से इस कपल का ब्रेकअप हो गया।
Shamita Shetty: ब्रेकअप के बाद किसके साथ नजर आईं शमिता शेट्टी? जिसने अभिनेत्री को बांहों में पकड़कर...

Rajat Tokas Shrishti Nayyar Wedding Anniversary Know about Their Love Story
रजत टोकस, सृष्टि नय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

आर्य से अलग होने के बाद सृष्टि की लाइफ में रजत की एंट्री हुई। साल 2013 में सृष्टि की मुलाकात रजत से हुई। इसके बाद दोनों के प्यार का सिलसिला शुरू हो गया है। दोनों ने एक दूसरे को दो साल तक डेट किया और फिर 30 जनवरी 2015 को शादी के बंधन में  बंध गए। कई पीरियड धारावाहिकों में काम कर चुके रजत ने शादी भी शाही अंदाज में की थी। उन्होंने उदयपुर के एक महल को अपनी शादी के लिए चार दिनों के लिए बुक किया था।
Rakhi Sawant: 'स्टे स्ट्रॉन्ग राखी', मां के निधन के बाद एक्ट्रेस के साथ खड़े नजर आए ये स्टार्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajat Tokas Shrishti Nayyar Wedding Anniversary Know about Their Love Story
रजत टोकस, सृष्टि नय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के दो साल बाद रजत अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में आ गए थे। उस समय खबरें आई थीं कि चंद्र नंदिनी की उनकी को-स्टार तनु खान से रजत की नजदीकियां बढ़ने लगी हैं। हालांकि, रजत ने सोशल मीडिया के माध्यम से इन अफवाहों को सिरे से नकार दिया था। इन अफवाहों का खंडन करते हुए उन्होंने ऐसी खबरें फैलाने वाले लोगों को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी।.
Pathaan Box Office Day 5: 300 करोड़ पूरे होते ही सोमवार को मीडिया से मिलेंगे शाहरुख, रविवार को भी बवाल कमाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed