{"_id":"61af27bc545f743d7a29658c","slug":"rakhi-sawant-attacks-abhijit-for-calling-ritesh-bhaade-ka-pati-throws-chair-watch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: राखी सावंत ने गुस्से में अभिजीत पर फेंकी कुर्सी, बोलीं- तू है भाड़े का टट्टू.. ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: राखी सावंत ने गुस्से में अभिजीत पर फेंकी कुर्सी, बोलीं- तू है भाड़े का टट्टू..
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 07 Dec 2021 03:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 15 का नया एपिसोड बेहद मजेदार होने वाला है। इसका प्रोमो जारी हो चुका है। जिसमें राखी सावंत को बेहद गुस्से में देखा जा सकता है। राखी अपने पति रितेश को 'भाड़े का पति' कहने पर तिलमिलाई हुई है और उसने इसे लेकर आपा खाते हुए अभिजीत पर हमला कर दिया। प्रोमो में साफ देखा जा सकता है कि गुस्से में राखी सावंत अभिजीत पर कुर्सी फेंक रही हैं। दरअसल, राखी सावंत ने बिग बॉस 15 के घर में पिछले महीने प्रवेश किया है। उनसे अभिजीत बिचुकले ने पति के रिश्ते को लेकर सवाल किया, जिससे वह भड़क उठीं।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
कलर्स टीवी द्वारा मंगलवार को नये एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया। जिसमें अभिजीत को राखी सावंत से यह पूछते हुए देखा जा सकता है, “ये पति हायर करके लाई है क्या?
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : Colors Tv
अभिजीत के मुंह से यह सुनते ही राखी सावंत आग बबूला हो उठती हैं और क्रोध में हुंकार भरते हुए कहती है, “तूने बोला कि अपना पति भाड़े पर लाई हुं?” इसके बाद उन्हें बिग बॉस के घर में अभिजीत का सामान और कुर्सियां फेंकते देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : Colors Tv
प्रोमो में राखी सावंत को खूब भड़कते हुए देखा जा सकता है। वह अभिजीत से कहती है कि तूने बोला मैं अपनी पति भाड़े पर लाई हूं। तू भाड़े का टट्टू है। इसके बाद अभिजीत कहते हैं, राखी यह नहीं चलेगा। इस पर राखी भड़कते हुए कुर्सी फेंक देती है।वह अभिजीत से कहती है, तुम्हारी पत्नी भाड़े की है। प्रोमो में रितेश भी अभिजीत से पूछते हैं कि उसके दिल में ये सब बातें हैं तभी उसने ऐसा कहा।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : Colors Tv
अभिजीत जवाब देते हुए कहते हैं, सलमान भाई ने मजाक किया था इसलिए। राखी फिर अभिजीत के बिस्तर पर चढ़ जाती है और कहती है, सलमान भाई ने ये नहीं बोला है। तुम्हारी बीवी भाड़े की है। आखिर में राखी सावंत गुस्से में अभिजीत के बाल पकड़ लेती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।