{"_id":"5cd14c0ebdec2207194af83d","slug":"ramadan-2019-tv-actress-dipika-kakar-wished-fans-ramadan-on-social-media-with-shoaib-ibrahim","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रमजान के पहले दिन दीपिका कक्कड़ ने फैंस को दी मुबारकबाद, पति के साथ शेयर की तस्वीर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
रमजान के पहले दिन दीपिका कक्कड़ ने फैंस को दी मुबारकबाद, पति के साथ शेयर की तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 07 May 2019 03:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Dipika Kakar, Shoaib Ibrahim,
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज से देशभर में रमजान का महीना शुरू हो गए हैं। इस मौके पर आम से लेकर खास सभी लोग एक-दूसरे को रमजान की बधाई दे रहे हैं। इस बीच छोटे पर्दे की खूबसूरत अदाकारा और बिग बॉस विनर दीपिका कक्कड़ इब्राहिम ने अपने फैंस को बेहद खास अंदाज में रमजान की बधाई दी है।
2 of 5
Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim
- फोटो : instagram
दीपिका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति और एक्टर शोएब इब्राहिम के साथ तस्वीर शेयर की है। ब्लैक ड्रेस में नजर आईं दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने फैंस को रमजान मुबारक कहा। टीवी के इस स्टार कपल के फैंस भी इनकी तस्वीर को पसंद कर रहे हैं और कमेंट में वो भी इन दोनों को रमजान की बधाई दे रहे हैं।
इतना ही नहीं इंस्टाग्राम पर दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के फैनक्लब ने इन दिनों की इफ्तार पार्टी के समय की तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर में ये दोनों शोएब इब्राहिम के परिवार के साथ इफ्तार पार्टी करते नजर आए। पूरे परिवार के साथ इफ्तार पार्टी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
आपको बता दें कि छोटे पर्दे की 'सिमर' यानी दीपिका कक्कड़ हाल ही में शूटिंग के समय सेट पर बेहोश हो गई थीं। वह टीवी सीरियल 'पानी पुरी' की शूटिंग के दौरान सेट पर बेहोश हो गईं। इसके बाद दीपिका को तुरंत एक सोफे पर लिटाया गया, बेहोशी की उनकी एक तस्वीर शो के प्रोड्यूसर ने शेयर की है। गौरतलब है कि इस हादसे के पहले से ही दीपिका की तबीयत खराब चल रही थी। इसकी जानकारी उनके पति शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी।
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका कक्कड़
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि टीवी सीरियल 'पानी पुरी' में दीपिका के साथ करण ग्रोवर मुख्य भूमिका में होंगे। खबरों की मानें तो इस शो में बिग बॉस के कंटेस्टेंट रोमिल चौधरी भी नजर आ सकते हैं। बिग बॉस में दीपिका और रोमिल एक-दूसरे से खासा नाराज रहते थे। ऐसे में दोनों को साथ में देखना मजेदार होगा ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।