रामानंद सागर की 'रामायण' (Ramayan) के दोबारा प्रसारण से वो कलाकार फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं जिन्होंने इस पौराणिक सीरियल में अहम भूमिका निभाई थी। जल्द ही इस सीरियल में राम के द्वारा रावण का वध और फिर लव कुश की एंट्री दिखाई जाएगी। इस शो में राम और सीता के किरदार को अरुण गोविल और दीपिका चिलखिया ने निभाया था। वहीं उनके बच्चों का किरदार दो मराठा बाल कलाकारों ने निभाया था। ये बाल कलाकार अब बड़े हो गए हैं। आगे की स्लाइड में जानिए ये बाल कलाकार अब कहां हैं और क्या करते हैं।
रामायण में लव-कुश का किरदार निभाकर मशहूर हुए थे ये बाल कलाकार, जानिए अब कहां हैं ये दोनों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लव की भूमिका मयूरेश क्षत्रदे और कुश का किरदार स्वप्निल जोशी ने निभाया था। इस शो को बने हुए 33 साल हो चुके हैं और ये दोनों बाल कलाकार अब बड़े हो चुके हैं। इनमें से एक मराठी सिनेमा का लोकप्रिय अभिनेता बन गया है और दूसरा विदेश में बड़े पद पर काम कर रहा है।
कुश की भूमिका निभाने वाले स्वप्निल बड़े होने पर कई सीरियल में काम कर चुके हैं। इन सीरियल्स में 'अमानत', 'दिल विल प्यार व्यार', 'हद कर दी', 'भाभी', 'देश में निकला होगा चांद', 'हरे कांच की चूड़ियां' शामिल हैं। टेलीविजन के अलावा स्वप्निल फिल्मों में भी सक्रिय हैं। इन फिल्मों में 'गुलाम-ए-मुस्तफा', 'मितवा', 'वेलकम जिंदगी' और 'तू ही रे' हैं।
लव का किरदार निभाने वाले मयूरेश की बात करें तो वो इस वक्त न्यू जर्सी में हैं। ये एक प्राइवेट कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ के पद पर हैं। इससे पहले भी मयूरेश ने कई कंपनियों में प्रबंध निदेशक का पद संभाला है। आपको बता दें, 'रामायण' के दोबारा प्रसारण के बाद डीडी नेशनल की टीआरपी में इजाफा हुआ है।
इस शो का दर्शकों में अभी भी इतना क्रेज है कि वो लगातार शो देखते हुए सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। यहां तक कि मीम्स भी बनने लगे हैं जिसे हर कोई एन्जॉय कर रहा है। हाल में इन मीम्स पर लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी का बयान भी आया था। अभिनेता ने कहा था कि उन्हें बुरा बिल्कुल नहीं लगता बल्कि वो तो इसे एन्जॉय करते हैं।
बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट देवोलीना का रोते हुए वीडियो वायरल, कहा- 'थोड़ी सी दारू चाहिए'