फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका चिखलिया के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर मांगा दान, 'सीता' ने फैंस को किया सावधान

Thu, 21 May 2020 11:26 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 21 May 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
Ramayan actress Dipika Chikhlia aware to fans for her fake social  media account
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सितारे फिल्मों के अलावा अपने सोशल मीडिया अकाउंट की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। फिल्मों और टीवी सीरियल्स से जुड़े ज्यादातर सितारों के निजी सोशल मीडिया अकाउंट के अलावा कई सारे फैन पेज भी होते हैं। वहीं कलाकारों के नाम पर बहुत बार कई असामजिक तत्व गलत काम करने की भी कोशिश करते हैं। ऐसा ही कुछ मशहूर अभिनेत्री दीपिका चिखलिया के नाम पर हुआ है। 

Ramayan actress Dipika Chikhlia aware to fans for her fake social  media account
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका चिखलिया ने दिग्गज निर्देशक रामानंद सागर के मशहूर सीरियल रामायण में सीता का किरदार निभाया था। इन दिनों रामायण सीरियल टीवी पर पुन: प्रसारित हो रहा है। इस बीच कुछ असामाजिक तत्व दीपिका चिखलिया के नाम पर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर लोगों से दान मांग रहे हैं। इस बात की जानकारी दीपिका चिखलिया ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। 

Ramayan actress Dipika Chikhlia aware to fans for her fake social  media account
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका चिखलिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट का स्क्रीनशॉट साझा किया है। इस स्क्रीनशॉट के साथ उन्होंने अपने फैंस को आगाह किया है कि वह इनसे बचकर रहें। दीपिका चिखलिया ने जो स्क्रीनशॉट साझा किया है वह किसी इंस्टाग्राम अकाउंट का है। इस के साथ उन्होंने बताया कि यह एक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayan actress Dipika Chikhlia aware to fans for her fake social  media account
सीता के किरदार में दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका चिखलिया ने अपने ट्वीट में लिखा, 'इंस्टाग्राम पर यह एक फर्जी अकाउंट है जो दान मांग रहा है। कृपया इससे सावधान रहें'। दीपिका चिखलिया के इस ट्वीट पर उनके चाहने वाले अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि दीपिका चिखलिया इन दिनों अपने टीवी सीरियल रामायण की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में दीपिका चिखलिया ने अमर उजाला से भी बातचीत की थी। 

विज्ञापन
Ramayan actress Dipika Chikhlia aware to fans for her fake social  media account
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

रामायण सीरियल में उन्हें कौन सी उम्र में सीता का किरदार मिला था, इसको लेकर उन्होंने बताया कि वह किरदार 18 साल की उम्र में मिला था। बातचीत में दीपिका ने ये भी बताया कि वह किन अभिनेताओं के साथ काम करना चाहती हैं और साथ ही उनके पसंदीदा अभिनेता कौन हैं। दीपिका ने रणवीर सिंह, राजकुमार राव और आयुष्मान को बेहतरीन अभिनेता बताते हुए कहा कि इन लोगों के साथ ही वो शाहरुख खान, सलमान खान और रणबीर कपूर के साथ भी काम करना चाहेंगी।

पढ़ें: इस बड़ी कामयाबी के लिए अमिताभ बच्चन ने दी पीएम मोदी को बधाई, ट्विटर पर लिखी ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed