फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रामायण' के इस सीन की शूटिंग के दौरान फूट फूटकर रोए थे कलाकार, 'कौशल्या' का हो गया था बुरा हाल

Wed, 20 May 2020 04:28 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 20 May 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
Ramayan Sunil Lehri Aka Lakshman Shares Emotional Moment Ramanand Sagar Raja Dasharatha Death
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन के दौरान लोगों की भारी मांग के बाद दूरदर्शन पर एक बार फिर से लोकप्रिय धारावाहिक रामायण (Ramayan) को दोबारा प्रसारित किया गया था। रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी इसके पुनः प्रसारण को एन्जॉय कर रहे हैं। वह हर दिन शूटिंग से जुड़े किस्से फैंस के साथ साझा करते हैं। 'लक्ष्मण' का रोल निभाने वाले सुनील लहरी (Sunil Lahri) ने हाल ही में रामायण से जुड़े एक और अहम किस्से का जिक्र किया है।

Ramayan Sunil Lehri Aka Lakshman Shares Emotional Moment Ramanand Sagar Raja Dasharatha Death
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

शूटिंग के अनुभवों से जुड़ा एक वीडियो जारी करते हुए सुनील बताते हैं कि कैसे रामायण में राजा दशरथ की मौत पर सभी स्टार्स फूट फूटकर रोए थे। आलम ये था कि डायरेक्टर रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की आंखें भी नम हो गईं थीं। सबसे ज्यादा बुरा हाल था कौशल्या का। दरअसल शो में कौशल्या का किरदार निभाने वालीं जयश्री गडकर दशरथ, बाल धुरी की असली पत्नी थीं।

Ramayan Sunil Lehri Aka Lakshman Shares Emotional Moment Ramanand Sagar Raja Dasharatha Death
रामायण - फोटो : ट्विटर

सुनील बताते हैं, 'इस एपिसोड को शूट करना बहुत मुश्किल था। इस शूटिंग के दौरान सबसे ज्यादा जो उदास थीं, वो कौशल्या थी, जो उनकी असल वाइफ हैं। उन्होंने बताया इस शूटिंग के बाद उनको ठीक होने में करीब-करीब एक दिन पूरा लगा था। ये इसलिए भी गमगीन था, क्योंकि ये महाराजा दशरथ का आखिरी शूट था, वो स्वभाव से काफी हंसमुख थे।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayan Sunil Lehri Aka Lakshman Shares Emotional Moment Ramanand Sagar Raja Dasharatha Death
रामायण धारावाहिक का एक दृश्य - फोटो : DDIndiaLive

रामायण के दोबारा प्रसारण के बाद सुनील लहरी की फैन फॉलोइंग जबरदस्त तरीके से बढ़ी है। वो खुद भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं और आए दिन 'रामायण' से जुड़ी यादें और किस्से शेयर करते हैं। दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल भी इन दिनों खूब एक्टिव हैं।

विज्ञापन
Ramayan Sunil Lehri Aka Lakshman Shares Emotional Moment Ramanand Sagar Raja Dasharatha Death
रामायण - फोटो : सागर आर्ट्स

बता दें इस धारावाहिक ने दूरदर्शन पर ऑन एयर होते हुए टीआरपी के पिछले पांच साल पुराने सभी रिकार्डों को ध्वस्त कर दिया। इस शो ने टीआरपी के मामले में कुछ ऐसे करतब कर दिखाए जो पिछले पांच सालों में किसी भी चैनल पर किसी भी धारावाहिक ने नहीं किए। अब जब रामायण दूरदर्शन पर खत्म हो चुका है तो फैंस अब स्टार प्लस पर दोबारा रामायण देख रहे हैं।

पढ़ें- "रामायण' की शूटिंग के दौरान हुए श्रीराम के दर्शन, समाधि के वक्त खुद सामने खड़े थे भगवान'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed