फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की 'नायरा' की खुशियां बदलीं मातम में, जन्मदिन पर हुआ दादाजी का निधन

Wed, 20 May 2020 03:06 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 20 May 2020 03:06 AM IST
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Actress Shivangi Joshi Grandfather Passes Away on Her Birthday
शिवांगी जोशी - फोटो : twitter

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री शिवांगी जोशी हमेशा चर्चा में रहती हैं। बीते दिन शिवांगी ने अपना 25वां जन्मदिन मनाया है। लेकिन उनका ये जन्मदिन देखते ही देखते मातम में बदल गया। शिवांगी ने अपने जन्मदिन पर अपने दादाजी को खो दिया। जिससे वो बहुत दुखी हैं। इस बात की जानकारी खुद शिवांगी ने अपने फैंस को दी है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Actress Shivangi Joshi Grandfather Passes Away on Her Birthday
शिवांगी जोशी - फोटो : social media

दरअसल अपने जन्मदिन पर शिवांगी बहुत खुश थीं। उन्हें अपने परिवार से सरप्राइज मिला था जिसका वीडियो भी उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए साझा किया था। शिवांगी अपने जन्मदिन के दिन अपने फैंस के साथ लाइव के जरिए जुड़ने भी वाली थीं। लेकिन उन्होंने फैंस को बताया था कि कुछ निजी कारणों की वजह से वो लाइव नहीं आ सकेंगी। जिसके लिए शिवांगी ने फैंस से माफी मांगते हुए लिखा था, 'मुझे समझने के लिए आप सभी का शुक्रिया।'

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Actress Shivangi Joshi Grandfather Passes Away on Her Birthday
शिवांगी जोशी - फोटो : twitter

वहीं अब शिवांगी ने इस निजी कारण का खुलासा किया है। जन्मदिन पर शिवांगी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शिवांगी जोशी के दादाजी का निधन हो गया है। शिवांगी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'दुर्भाग्यवश कल ही मैंने अपने दादाजी को खो दिया है। भगवान करे कि वे इस वक्त मुस्कुरा रहे हों और ऊपर से हमारी ओर देख रहे हों।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Actress Shivangi Joshi Grandfather Passes Away on Her Birthday
शिवांगी जोशी - फोटो : social media

बता दें कि शिवांगी इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने वाली थीं। लेकिन लॉकडाउन की वजह से ऐसा हो नहीं पाया। शिवांगी पुष्पेंद्र सिंह की आगामी फिल्म 'अवर ओन स्काई' के प्रमोशन के चलते कान्स में डेब्यू करने वाली थीं। इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 12 मई से 23 मई 2020 को होने वाला था। जो कोरोमा महामारी की भेंट चढ़ गया और स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Actress Shivangi Joshi Grandfather Passes Away on Her Birthday
शिवांगी जोशी, मोहसिन खान - फोटो : social media

गौरतलब है कि शिवांगी जोशी छोटे पर्दे की काफी चर्चित अदाकारा हैं। शिवांगी ने टेलीविजन धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से पहचान बनाई। इस सीरियल में शिवांगी नायरा की भूमिका निभा रही हैं। शिवांगी की फैन फॉलोइंग भी काफी है। सीरियल में नायरा और कार्तिक की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है।

पढ़ें: सारा अली खान को याद आए पुराने दिन, इस खास दिन की तस्वीर साझा कर लिखा, 'कभी कभी लगता है...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed