फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ICU में एडमिट 'ससुराल सिमर का' के अभिनेता की मदद के लिए आगे आए फिल्ममेकर हंसल मेहता

Wed, 20 May 2020 12:06 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 20 May 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
FilmMaker Hansal Mehta Come Forward To Help Sasural Simar Ka Actor Ashiesh Roy
हंसल मेहता, आशीष रॉय - फोटो : Social Media

इन दिनों देशभर में हुए लॉकडाउन की वजह से कई लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। हाल ही में टेलीविजन अभिनेता मनमीत ग्रेवाल ने आर्थिक तंगी के चलते ही मौत को गले लगा लिया। वहीं अब टेलीविजन के चर्चित धारावाहिक 'ससुराल सिमर का' में काम करने वाले अभिनेता आशीष रॉय ने सोशल मीडिया के जरिए मदद की गुहार लगाई है। जिसके बाद अभिनेता की मदद के लिए एक फिल्ममेकर आगे आए हैं।

FilmMaker Hansal Mehta Come Forward To Help Sasural Simar Ka Actor Ashiesh Roy
आशीष रॉय - फोटो : twitter

दरअसल अशीष रॉय कई दिनों से बीमार चल रहे हैं। इस वक्त वो आईसीयू में भर्ती हैं। बीमारी के साथ ही आशीष आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे हैं। जिसके चलते उन्होंने फेसबुक के जरिए एक पोस्ट के माध्यम से लोगों से मदद की गुहार लगाई है। आशीष की इस पोस्ट के बाद उनकी मदद के लिए जाने माने फिल्ममेकर हंसल मेहता आगे आए हैं।

FilmMaker Hansal Mehta Come Forward To Help Sasural Simar Ka Actor Ashiesh Roy
हंसल मेहता - फोटो : Social Media

हंसल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए फिल्म असोसिएशंस को भी आशीष की मदद के लिए आगे आने को कहा है। फिल्ममेकर हंसल मेहता ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'एक्टर आशीष रॉय (बॉन्ड) गंभीर रूप से बीमार हैं। डायलसिस हो रहा है और वह आईसीयू में है। उसने फेसबुक पर आर्थिक मदद के लिए अपील की है। मैं जो भी कर सकता हूं वो कर रहा हूं। क्या इंडस्ट्री की असोसिएशंस भी एक्टर की मदद करेंगी?'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
FilmMaker Hansal Mehta Come Forward To Help Sasural Simar Ka Actor Ashiesh Roy
आशीष रॉय - फोटो : Social Media

हंसल ने अपने इस ट्वीट में सिंटा के जनरल सेक्रेटरी सुशांत सिंह और आईएफटीडीए के प्रेसिडेंट अशोक पंडित को भी टैग किया है। गौरतलब है कि अभिनेता आशीष रॉय ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए एक पोस्ट साझा की थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि, 'मैं बहुत बीमार हूं और आईसीयू में भर्ती हूं'। इसके बाद उन्होंने अगली पोस्ट में लिखा, 'डायलिसिस के लिए मुझे पैसों की आवश्यकता है।'



विज्ञापन
FilmMaker Hansal Mehta Come Forward To Help Sasural Simar Ka Actor Ashiesh Roy
आशीष रॉय - फोटो : twitter

बता दें कि आशीष टेलीविजन के चर्चित अभिनेता हैं। वो 'ससुराल सिमर का' के अलावा 'बनेगी अपनी बात', 'रीमिक्स', 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी', 'जीनी और जूजू' 'मिसेज एंड मिस्टर शर्मा इलाहाबाद वाले' जैसे शो में काम कर चुके हैं। आशीष 1990 से टेलीविजन पर सक्रिय हैं उन्होंने कई फिल्मों जैसे 'नटवरलाल' और 'मेरा पहला पहला प्यार है' में भी किरदार निभाए हैं।

पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार से फिल्मों का काम शुरू करने की अनुमति देने की गुहार, फेडरेशन ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed