{"_id":"5ec3decbdae27065ca53d01a","slug":"hamari-bahu-silk-producer-devyani-rale-and-jyoti-gupta-is-not-paying-payment-to-actors","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कलाकारों को पैसा दिए बिना लापता हुए 'हमारी बहू सिल्क' के निर्माता, फेडरेशन की चेतावनी भी बेअसर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कलाकारों को पैसा दिए बिना लापता हुए 'हमारी बहू सिल्क' के निर्माता, फेडरेशन की चेतावनी भी बेअसर
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Tue, 19 May 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हमारी बहू सिल्क
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए हुए लॉकडाउन की वजह से तमाम लोग बेरोजगार हो चुके हैं। दिक्कत तब और बढ़ जा रही है जब बेरोजगार कलाकारों व तकनीशियनों को उनके पिछले काम का पैसा भी नहीं मिल पा रहा है। जी टीवी के धारावाहिक 'हमारी बहू सिल्क' में काम करने वाले कलाकारों और कर्मचारियों का पैसा लेकर इसके निर्माता लापता हो गए हैं। इस बारे में ये लोग जीटीवी से लेकर फिल्म कर्मचारियों की फेडरेशन तक से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। कलाकारों ने अब महाराष्ट्र सरकार से इस बारे में दखल देने की मांग की है।
हमारी बहू सिल्क सीरियल के कलाकार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जीटीवी पर पिछली नवंबर तक प्रसारित होते रहे शो 'हमारी बहू सिल्क' के मुख्य कलाकारों में चाहत पांडे, उर्वी सिंह, जान खान और रीवा चौधरी हैं, जबकि सहायक कलाकारों में मानस शाह, राजेश कुमार, सरिता जोशी, कीर्ति चौधरी, जीशान खान और ममता वर्मा शामिल हैं। शुरुआत में इस शो के निर्माता देवयानी राले और सुधांशु त्रिपाठी रहे। बाद में सिल्वर आइवरी प्रोडक्शन के मालिक ज्योति गुप्ता इस शो के कर्ताधर्ता बन गए। शो के कलाकारों का कहना है कि जब भी पैसे की बात देवयानी राले से की जाती है तो वह ज्योति गुप्ता पर टाल देती हैं जबकि ज्योति गुप्ता का बहाना रहता है कि उन्हें चैनल से पैसा नहीं मिला है।
This is my humble request please share this video as much as u can Artist ,actors and technicians are facing worst time...
हमारी बहू सिल्क सीरियल के कलाकार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नाम का खुलासा न करने की शर्त पर एक कलाकार ने अमर उजाला को अपनी व्यथा सुनाई। उन्होंने कहा, 'टीवी के नियम के अनुसार हमें हमारे किए हुए काम का पैसा पहले तीन महीने बाद मिलता था। लेकिन, बाद में निर्माताओं ने खुद से एक नया नियम निकाला कि कलाकारों को उनका पैसा उन एपिसोड के टीवी पर टेलीकास्ट हो जाने के तीन महीने बाद मिलेगा। हम उसमें भी संतुष्ट थे। लेकिन, पिछले साल जून में शुरू हुआ वह धारावाहिक अंत में नवंबर में आकर खत्म हो गया लेकिन हमें अभी तक उसका पैसा नहीं मिला।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हमारी बहू सिल्क
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी मौजूदा स्थिति बताते हुए उन्होंने आगे कहा, 'हम कैमरे के सामने काम करते हैं इसलिए हम खाने को खाना और पीने को पानी ना होने की समस्या दूसरों को नहीं बता सकते। लेकिन हकीकत यह है कि इस वक्त हमारा जीना दूभर हो गया है। पैसे मांगने पर देवयानी सारी बात ज्योति पर टाल देती हैं। और ज्योति का कहना होता है कि उन्हें अभी तक चैनल से पैसा नहीं मिला। अब तो ये दोनों हमारे फोन कॉल्स और मैसेज का जवाब तक नहीं देते हैं। दोनों का कोई पता ठिकाना भी किसी को नहीं मालूम।'
शो की मुख्य अभिनेत्रियों में से एक कीर्ति चौधरी ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में कहा है, ' इस शो में काम करे हुए हमें एक साल बीत चुका है लेकिन अभी तक हमें हमारा पैसा नहीं मिला है। निर्माताओं से बात करो तो वह लॉकडाउन का बहाना दे रहे हैं जबकि लॉकडाउन तो अभी दो महीने पहले ही शुरू हुआ है। वह 60 फीसदी पैसा काट कर हमें 40 फीसदी पैसा देना चाहते हैं। हमने अपनी मेहनत और पसीना बहा कर काम किया है तो हम अपना पैसा क्यों छोड़ें?'
सिर्फ कैमरे के सामने काम करने वाले कलाकारों को ही नहीं, बल्कि केश सज्जा और पोशाक सज्जा की भूमिका निभाने वाले लोगों का भी भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। शो से जुड़े सभी लोग सोशल मीडिया पर वीडियोज अपलोड करके अपनी व्यथाएं सुना रहे हैं। अमर उजाला ने इस मामले की पूरी पड़ताल करने के बाद शो की निर्माता देव्यानी राले और ज्योति गुप्ता से फोन पर बात करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इस बारे में भेजे गए संदेशों के उत्तर की भी प्रतीक्षा है। गौरतलब है कि हाल ही में टीवी कलाकार मनमीत सिंह ने पैसे की तंगी के चलते खुदकुशी कर ली थी। फिल्म कारीगरों की फेडरशेन ने इसके बाद निर्माताओं से बकाया पैसे न देने पर इस मामले में कार्यवाही की बात कही थी लेकिन इस सीरियल के निर्माताओं पर इसका भी कोई असर नहीं हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।