फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

"रामायण' की शूटिंग के दौरान हुए श्रीराम के दर्शन, समाधि के वक्त खुद सामने खड़े थे भगवान'

Tue, 19 May 2020 02:01 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 19 May 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
Gurmeet Choudhary talks about how He Gets Emotional On Ram samadhi Scene Ramayan
गुरमीत चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता गुरमीत चौधरी टीवी इंडस्ट्री के साथ ही फिल्मों में भी लगातार काम कर रहे हैं। 'पुनर्विवाह', 'गीत सबसे पराई' जैसे शोज और 'पलटन', 'लाली की शादी में लड्डू दीवाना', 'वजह तुम हो' और 'खामोशियां' जैसी फिल्मों से शोहरत बटोर चुके गुरमीत को लोगों ने 2008 में प्रसारित हुए शो 'रामायण' के जरिए पहचानना शुरू किया था। लॉकडाउन के दौरान यह शो फिर से  प्रसारित हो रहा है।  गुरमीत की इस शो के साथ काफी यादें जुड़ी हुई हैं।

Gurmeet Choudhary talks about how He Gets Emotional On Ram samadhi Scene Ramayan
गुरमीत चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

अमर उजाला से बातचीत के दौरान गुरमीत ने ऐसी ही अपनी अनूठी याद साझा करते हुए बताया कि श्रीराम द्वारा समाधि लेने वाला सीन उनके लिए काफी भावुक क्षण था। वह इस शो से इस कदर जुड़ चुके थे कि उन्हें अपना ही श्रीराम का स्वरूप नजर आने लगा था। अपने भावुक क्षण के बारे में गुरमीत बताते हैं, 'जब रामजी समाधि लेते हैं तो वह मेरे लिए सबसे भावुक क्षण था। दरअसल लगातार काम करते हुए मैं उस शो से काफी जुड़ गया था।'

Gurmeet Choudhary talks about how He Gets Emotional On Ram samadhi Scene Ramayan
गुरमीत चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

गुरमीत बताते हैं, 'मैं रामजी के किरदार में पूरी तरह से रच-बस गया था। उनकी दुनिया को मैंने अपना बना लिया था। शो में एक 15-20 मिनट का एक सीन शूट किया था जिसमें रामजी, गांव वालों के साथ आते हैं और सरयू नदी में समाधि ले लेते हैं। यह सीन हमने बड़ौदा में शूट किया था। बहती नदी में शूट करना थोड़ा मुश्किल था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Gurmeet Choudhary talks about how He Gets Emotional On Ram samadhi Scene Ramayan
गुरमीत चौधरी

गुरमीत बताते हैं 'वह सीन हमें एक बार में ही करना था जिसके लिए चार-पांच कैमरे लगे हुए थे। पानी के अंदर जाने के बाद मुझे कुछ सेकेंड के लिए पानी में रुकना था। उस दौरान मुझे ऐसा प्रतीत हुआ था कि मेरे सामने रामजी के तौर पर खुद मैं खड़ा हूं।'

विज्ञापन
Gurmeet Choudhary talks about how He Gets Emotional On Ram samadhi Scene Ramayan
राम - फोटो : सोशल मीडिया

गुरमीत आगे बताते हैं, 'मुझे लगता है कि जब मौत आती है तो हमें अपना पुराना समय और यादें याद आती हैं। मैं भी लंबे समय से उस शो से जुड़ा हुआ था इस वजह से पानी के अंदर मुझे शो की शूटिंग से लेकर तमाम दूसरी चीजें याद आने लगी। इस दौरान मैंने पानी में खुद को रामजी के वेश में ही अपने सामने देखा। ऐसा लगा कि इतने समय तक किरदार निभाने के बाद खुद रामजी सामने आए और कहा कि मैं अपने काम में सफल रहा हूं। बाहर निकलने के बाद मैंने यह घटना निर्देशक से लेकर कुछ और लोगों से भी साझा की।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed