फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramayan: 15 नहीं 18 की उम्र में दीपिका बनी थीं रामायण की सीता, बातचीत में किए कई खुलासे

Tue, 19 May 2020 01:59 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 19 May 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
Ramayan Sita Dipika Chikhlia: Actress Dipika Chikhlia reveals her age myth while working with Ramanand Sagar Ramayan as Sita
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस के कहर के चलते देश में लॉकडाउन जारी है। ऐसे में दर्शकों के मनोरंजन का ध्यान रखते हुए छोटे पर्दे पर एक बार फिर रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण किया गया। रामायण के पुन: प्रसारण के साथ ही कार्यक्रम के किरदार भी चर्चा में आ गए हैं। ऐसे में अमर उजाला ने बात की सीता का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया से।



Ramayan Sita Dipika Chikhlia: Actress Dipika Chikhlia reveals her age myth while working with Ramanand Sagar Ramayan as Sita
सीता के किरदार में दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल कई जगह ऐसा पढ़ने और सुनने को मिलता है कि जब दीपिका ने रामानंद सागर की रामायण में काम करना शुरू किया था तो उनकी उम्र करीब साढ़े पंद्रह वर्ष थी। ऐसे में जब हमने उनसे इस बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि रामायण की शुरुआत के वक्त उनकी उम्र 15 या साढ़े पंद्रह वर्ष नहीं बल्कि 18 वर्ष थी। इसके साथ ही दीपिका ने बातचीत में ये भी बताया कि कैसे उन्हें सीता का किरदार ऑफर हुआ।

Ramayan Sita Dipika Chikhlia: Actress Dipika Chikhlia reveals her age myth while working with Ramanand Sagar Ramayan as Sita
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका ने कहा, 'मैं पहले से ही सागर आर्ट्स के साथ काम कर रही थी। उस वक्त मेरी उम्र 18 साल थी। रामायण के लिए स्क्रीन टेस्ट हो रहे थे। तभी उमरगांव स्टूडियो के मालिक हरी भाई ने मुझसे स्क्रीन टेस्ट देने को कहा। लेकिन तब मैंने कहा कि मैं पहले से ही सागर आर्ट्स के साथ काम कर रही हूं तो मैं स्क्रीन टेस्ट क्यों दूंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayan Sita Dipika Chikhlia: Actress Dipika Chikhlia reveals her age myth while working with Ramanand Sagar Ramayan as Sita
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका ने आगे कहा, 'रामानंद सागर ने मुझसे स्क्रीन टेस्ट देने को कहा। तीन-चार स्क्रीन टेस्ट देने के बाद मेरा चयन हुआ। रामानंद सागर को हमेशा से पता था कि मैं सीता के किरदार में फिट हूं लेकिन फिर भी वो सब कुछ परफेक्ट चाहते थे।'

विज्ञापन
Ramayan Sita Dipika Chikhlia: Actress Dipika Chikhlia reveals her age myth while working with Ramanand Sagar Ramayan as Sita
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

बातचीत में दीपिका ने ये भी बताया कि वो आज के वक्त में किन अभिनेताओं के साथ काम करना चाहेंगी और साथ ही उनके पसंदीदा अभिनेता कौन हैं। दीपिका ने रणवीर सिंह, राजकुमार राव और आयुष्मान को बेहतरीन अभिनेता बताते हुए कहा कि इन लोगों के साथ ही वो शाहरुख खान, सलमान खान और रणबीर कपूर के साथ भी काम करना चाहेंगी।

पढ़ें: लॉकडाउन ने खोली मसाबा गुप्ता के नए प्यार की पोल, इस अभिनेता के साथ गोवा में बिता रहीं दिन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed