फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: रामानंद सागर की 'सीता' दीपिका ने बताए अपने पसंदीदा अभिनेता, रणवीर सिंह को लेकर कही ये बात

Tue, 19 May 2020 05:33 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 19 May 2020 05:33 AM IST
विज्ञापन
Ramayan Fame Actress Deepika Chikhalia aka Sita Talks About His Favourite Actors Says Wants To Work With Ranveer Singh
दीपिका चिखलिया, रणवीर सिंह - फोटो : Social Media

देशभर में हुए लॉकडाउन के चलते टेलीविजन पर दोबारा शुरू हुई रामायण ने राम जानकी के जीवन पर एक बार फिर से प्रकाश डाला। यूं तो टेलीविजन पर कई रामायण और महाभारत का प्रसारण हुआ लेकिन 90 के दशक की रामायण की बात ही निराली थी। इस टीवी धारावाहिक में माता सीता का किरदार अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने निभाया था। हाल ही में दीपिका ने अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में अपने करियर को लेकर ढेर सारी बातें की।



Ramayan Fame Actress Deepika Chikhalia aka Sita Talks About His Favourite Actors Says Wants To Work With Ranveer Singh
ranveer singh - फोटो : instagram

अमर उजाला के साथ इस खास इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने इस दौरान 80- 90 के दशक के कलाकारों और इस दौर के कलाकारों के बारे में भी अपनी राय रखी। ऐसे में जब दीपिका से पूछा गया कि उन्हें इस दौर के कौन से अभिनेता पसंद हैं। इस सवाल के जवाब में दीपिका ने सबसे पहले अभिनेता रणवीर सिंह का नाम लिया। 

Ramayan Fame Actress Deepika Chikhalia aka Sita Talks About His Favourite Actors Says Wants To Work With Ranveer Singh
deepika chikhalia

इस सवाल के जवाब में दीपिका ने कहा, 'रणवीर सिंह क्योंकि वो बहुत अच्छे अभिनेता हैं। वो हर फिल्म में अपने किरदार के साथ कुछ अलग ही करते हैं। इसके साथ ही राजकुमार राव भी मुझे पसंद हैं, क्योंकि वो बहुत अलग हैं। सलमान खान, शाहरुख खान भी मुझे बहुत पसंद हैं। जो भी बहुत अच्छा अभिनय करता है, वो मुझे पसंद आता है। जैसे ऋतिक रोशन ने जोधा अकबर और धूम में बेहतरीन काम किया है। तो मेरे लिए ये बहुत जरूरी है कि जो रोल वो कर रहे हैं, उसमें अगर वो अच्छे से ढल जाएं और परफॉर्म अच्छा करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayan Fame Actress Deepika Chikhalia aka Sita Talks About His Favourite Actors Says Wants To Work With Ranveer Singh
deepika chikhalia

आगे दीपिका कहती हैं कि, 'राजकुमार राव, रणवीर सिंह और आयुष्मान खुराना। आजकल जो अभिनेताओं का जॉनर है, उसमें आप किसी एक को अपना पसंदीदा नहीं बता सकते हो। सभी बहुत अच्छे अभिनेता हैं।' इसके अलावा जब दीपिका से पूछा गया कि वो किस अभिनेता के साथ काम करना पसंद करेंगी? तो उन्होंने कहा, 'सलमान खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, मैं सभी के साथ काम करना चाहूंगी।'

विज्ञापन
Ramayan Fame Actress Deepika Chikhalia aka Sita Talks About His Favourite Actors Says Wants To Work With Ranveer Singh
Ramayan - फोटो : twitter

गौरतलब है कि रामानंद सागर की रामायण में सीता बनीं दीपिका के अलावा अभिनेता अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार निभाया था। तो लक्ष्मण का किरदार अभिनेता सुनील लहरी ने निभाया था। रामायण को उस वक्त भी खूब पसंद किया गया था। और आज भी रामायण के पुनः प्रसारण में उसके दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

पढ़ें: लॉकडाउन में बढ़ी अर्जुन रामपाल की दाढ़ी, गर्लफ्रैंड गैब्रिएला ने काट दी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed