लॉकडाउन की वजह से इन दिनों सभी फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग रोक दी गई है। इस वजह से वहां काम करने वाले कई कलाकार और क्रू को आर्थिक संकट से गुजरना पड़ा रहा है। बीते दिनों अभिनेता मनमीत ग्रेवाल आर्थिक तंगी के चलते ही आत्महत्या कर ली थी। और अब 'ससुराल सिमर का' और 'कुछ रंग प्यार के' जैसे सीरियल में काम करने वाले अभिनेता आशीष रॉय ने लोगों से मदद मांगी है।
आईसीयू में 'ससुराल सिमर का' ये अभिनेता, इलाज के लिए नहीं हैं पैसे, लोगों से लगाई मदद की गुहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशीष रॉय काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं। इस वक्त उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बीमारी के साथ-साथ आशीष आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे हैं। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट लिखते हुए लोगों से मदद मांगी है।
आशीष रॉय ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि वो डायलिसिस पर हैं और बहुत बीमार हैं। साथ ही उन्होंने लिखा है कि इस वक्त वो आईसीयू में भर्ती हैं। एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि उन्हें तत्काल पैसों की आवश्यकता है।
इस साल की शुरुआत में भी आशीष बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनके शरीर में करीब 9 लीटर पानी जमा हो गया था। डॉक्टर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद उनके शरीर से पानी निकाला था।
बीमारी के साथ-साथ आशीष कई दिनों से आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे हैं। 2019 में भी आशीष को लकवा मार गया था। लकवा ठीक होने के बाद उन्हें इंडस्ट्री में काम नहीं मिला और उन्होंने जमापूंजी के दम पर अपना काफी वक्त गुजारा।
टिकटॉक स्टार फैजल सिद्दीकी की एसिड वाली वीडियो पर भड़कीं पूजा भट्ट, बोलीं- इस आदमी को काम पर...