फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों में भी काम कर चुके 'रामायण' के 'लक्ष्मण', बाद में इस वजह से कर लिया किनारा

Tue, 14 Apr 2020 05:12 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 14 Apr 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
ramayan lakshman aka sunil lahri know about his life
sunil lahri - फोटो : social media

रामानंद सागर के 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार अभिनेता सुनील लहरी ने निभाया था। रामायण के बाद सुनील इस कदर मशहूर हो गए कि लोग उन्हें असल जिंदगी में लक्ष्मण के नाम से बुलाने लगे। यही नहीं 80 के दशक में जब वो कहीं जाते थे तो लोग उनकी पूजा करने लगते थे। सुनील ने 'रामायण' के अलावा कई सीरियल और फिल्मों में भी काम किया है। 

ramayan lakshman aka sunil lahri know about his life
sunil lahri - फोटो : social media

रामानंद सागर के साथ सुनील लहरी 'विक्रम बेताल' और 'दादा दादी की कहानियां' टीवी शो कर चुके थे। एक दिन उन्हें 'रामायण' के बारे में पता चला और उन्होंने ऑडीशन दे दिया। पहले उनका सेलेक्शन शत्रुघ्न के किरदार के लिए किया गया था। लक्ष्मण के लिए अभिनेता शशि पुरी को फाइनल किया गया। किसी वजह से जब शशि पुरी ने रोल करने से मना कर दिया तब सुनील लहरी को लक्ष्मण का रोल मिला। 

ramayan lakshman aka sunil lahri know about his life
sunil lahri - फोटो : social media

सुनील लहरी का जन्म मध्य प्रदेश के भोपाल में हुआ। बाद में उनका परिवार मुंबई आ गया। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई मुंबई से ही की है। सुनील ने अपने करियर की शुरुआत साल 1980 में फिल्म 'नक्सलाइट' से की। इस फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री स्मिता पाटिल भी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ramayan lakshman aka sunil lahri know about his life
sunil lahri - फोटो : social media
सुनील ने इसके अलावा 'फिर आई बरसात' और 'बहारों के मंजिल' फिल्म में भी काम किया। 1987 में 'रामायण' के प्रसारण के बाद सुनील ने कई सीरियल में काम किया। एक इंटरव्यू में सुनील ने कहा कि 'बड़े काम के बाद बड़ी जिम्मेदारियां भी आती हैं। इतना मशहूर सीरियल करने के बाद जब दूसरा काम किया तो उस स्टैंडर्ड का नहीं लगा।' 
 
विज्ञापन
ramayan lakshman aka sunil lahri know about his life
sunil lahri - फोटो : social media

'मैंने तीन-चार फिल्में और एक-दो सीरियल किए। साल 2005 में आशा पारेख का सीरियल किया लेकिन मुझे मजा नहीं आया। उसके बाद मैंने सोचा कि वही काम करूंगा जिसे करने के बाद मुझे संतुष्टि मिले। रामायण में हमने पीक देख लिया उस तरह का काम फिर नहीं मिल सकता लेकिन ऐसा लगना चाहिए कि एक लेवल का काम कर रहे हैं।'

'रामायण' पर मीम्स बनते ही सामने आए टीवी के लक्ष्मण, कह दी ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed