'रामायण' की 33 साल बाद टीवी पर वापसी होते ही दर्शकों का उत्साह बढ़ गया है। हर कोई 'रामायण' को चाव से देख रहा है और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। कुछ लोग टीवी देखते हुए अपनी सेल्फी पोस्ट कर रहे हैं तो कोई मीम्स बना रहा है। ये मीम्स सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इन मीम्स पर अब 'रामायण' के लक्ष्मण ने प्रतिक्रिया दी है।
'रामायण' पर मीम्स बनते ही सामने आए टीवी के लक्ष्मण, कह दी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने निभाया था। सुनील लहरी ने इन मीम्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- 'लोगों ने ये मीम्स मेरे पास भेजे हैं, जिन्हें देखकर अच्छा लग रहा है। बुरा बिल्कुल नहीं लगा रहा। मेरे भाई के बच्चे भी मुझे ये मीम्स भेजते रहते हैं। मैं इन्हें एन्जॉय करता हूं।'
दरअसल, ये मीम्स 'रामायण' में लक्ष्मण के सीन्स से जुड़े हुए हैं जिस पर लोग अलग तरह की लाइनें लिख रहे हैं। सुनील लहरी फैन पेज से एक मीम्स साझा किया गया है। इस मीम्स में लक्ष्मण कुछ खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मीम्स को साझा करते हुए लिखा है- 'जब आप किसी शादी में खाना खा रहे हो तो कैमरामैन आपकी तस्वीर खींच लेता है।'
A post shared by Sunil Lahri Official Fanpage (@sunil_lahri_fanpage) on
इसी फैन पेज से एक और मीम्स साझा किया गया है। 'रामायण' का ये सीन लक्ष्मण और शूर्पणखा वाला है। इस सीन की तस्वीर शेयर करते हुए इस पर लिखा है- 'लक्ष्मण जी पहले थे जिन्हें ये बात पता थी।'
A post shared by Sunil Lahri Official Fanpage (@sunil_lahri_fanpage) on
आपको बता दें, 'रामायण' के दोबारा टेलीकास्ट होते ही सुनील लहरी मुसीबत में फंस गए थे। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी थी। सुनील लहरी ने अपनी ओरिजनल आईडी से ट्वीट किया- 'किसी गलत आईडी से मेरी तीन चार साल पुरानी फोटो पोस्ट की जा रही है। मेरे कई गलत और फेक आईडी बने हैं। मेरी ट्विटर पर एक ही आईडी है @LahriSunil ध्यान रखें।'
किसी गलत आईडी से पोस्ट कि जा रही है हमारी 3-4 साल पुरानी फोटो .. मेरे कई गलत आईडी/fake ID बने है मेरा एक ही ट्वीटर आइडी है @LahriSunil धयान रखे
We notice some people created fake n false Twitter ID Evan false Facebook account my only Twitter id which I operate is @ LahriSunil 🙏🏼 pic.twitter.com/ntDpGmYaa8
'रामायण' के ये कलाकार जी रहे गुमनामी की जिंदगी, कोई लौट गया था गांव कोई चला रहीं डांस क्लास