फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम की 'सीता' बनने से दो साल पहले गुरमीत की हो चुकी थीं देबिना, ये हैं करियर के 5 दमदार किरदार

Sat, 18 Apr 2020 07:27 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 18 Apr 2020 07:27 AM IST
विज्ञापन
ramayan sita debina bonnerjee birthday special top five character in television serial
Debina Bonnerjee - फोटो : Social Media

टीवी की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक देबिना बनर्जी आज 37 साल की हो रही हैं। देबिना ने अपने करियर की शुरुआत तो फिल्मों से की लेकिन, उन्हें कामयाबी टीवी से ही मिली। लगभग 15 साल लंबे करियर में उन्होंने टीवी के कई बड़े धारावाहिकों में मुख्य भूमिका निभाई हैं। साथ ही कई प्रतिष्ठित रियलिटी शो में वे प्रतियोगी के रूप में नजर आई हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर आज हम आपको उनके कुछ बेहतरीन किरदारों के बारे में बताते हैं।


किरदार : सीता
धारावाहिक : रामायण (2008)

धारावाहिक रामायण से पहले देबिना तमिल भाषा में बनी फेंटेसी एडवेंचर थ्रिलर सीरीज 'मायावी' में मुख्य भूमिका निभा चुकी थीं। उस तमिल टीवी सीरीज में उनके पति गुरमीत चौधरी भी उनके साथ मुख्य भूमिका में थे। हालांकि तब तक इन दोनों की शादी नहीं हुई थी लेकिन ये दोनों अभिनेता इसी शो से एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। देबिना और गुरमीत चौधरी का एक साथ यह दूसरा शो था। इस शो में देबिना माता सीता के रूप में नजर आईं। सागर आर्ट्स इंटरप्राइजेज के निर्माण में बना ये शो एनडीटीवी इमेजिन पर प्रसारित हुआ था जो चैनल अब बंद हो चुका है।
ramayan sita debina bonnerjee birthday special top five character in television serial
चिड़िया घर - फोटो : Social Media

किरदार : मयूरी गोमुख नारायणन
धारावाहिक : चिड़िया घर (2011)

ज्यादातर लोग यही जानते हैं कि देबिना और गुरमीत की शादी वर्ष 2011 में हुई। लेकिन, हकीकत यह है कि इन दोनों की शादी 2006 में ही हो चुकी थी। उस समय गुरमीत एक संघर्षरत अभिनेता थे। वे देबिना को कुछ दे नहीं सकते थे इसलिए उन्होंने अपनी शादी को गुप्त रखा। बाद में पूरी दुनिया के सामने इन्होंने 2011 में फिर से शादी की। देबिना का दूसरा मशहूर शो चिड़ियाघर काफी हिट हुआ था। इस शो में देबिना मयूरी के नाम से नजर आईं जिनके किरदार को मोरनी के रूप में जाना जाता है। इस शो में राजेंद्र गुप्ता, शिल्पा शिंदे, शुभांगी अत्रे जैसे कलाकारों ने भी मुख्य भूमिका निभाई है।

 

ramayan sita debina bonnerjee birthday special top five character in television serial
Debina Bonnerjee - फोटो : social media

किरदार : धुरमोना
धारावाहिक : यम हैं हम (2015)

देबिना के पति गुरमीत चौधरी पर्दे पर जितने रोमांटिक दिखाई देते हैं, असल जिंदगी में भी वे उतने ही रोमांटिक हैं। देबिना के जन्मदिन पर जब गुरमीत ने उन्हें शुभकामनाएं देनी चाही तो उन्होंने एक योजना बनाई, जिसमें कुछ लोगों को इकट्ठा करके उन्होंने बैंड और बाजा देकर बारात के रूप में तैयार किया। गुरमीत देबिना को घर से लेकर आए और रात में 12 बजे मुंबई की सड़कों पर वे बैंड और बाजे बजाए गए। हालांकि इसके बाद गुरमीत बहुत शरमा रहे थे। इनकी रोमांटिक कहानियों के बीच देबीना अपने काम में भी व्यस्त थीं। स्वस्तिक पिक्चर्स के बैनर तले बने इस शो में उन्होंने प्राण हरने वाली देवी धुरमोना का किरदार निभाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ramayan sita debina bonnerjee birthday special top five character in television serial
Gurmeet Chaudhary and Debina Bonnerjee - फोटो : amar ujala

किरदार : डॉक्टर मधुमति
धारावाहिक : डॉक्टर मधुमति ऑन ड्यूटी

देबिना का करियर शुरुआत से ही बहुत व्यस्त रहा है। वे हर वक्त किसी ना किसी शो में अपने काम को अंजाम देती रहती थीं। टीवी के बेहतरीन शोज में मुख्य किरदारों के अलावा वे एपिसोडिक शो आहट और द कपिल शर्मा शो जैसे कई शोज का हिस्सा भी रही हैं।  इस शो में देबीना एक डॉक्टर के रूप में नजर आईं। उनसे पहले इस किरदार को धारावाहिक 'एफआईआर' से प्रसिद्धि पा चुकी अभिनेत्री कविता कौशिक अदा कर रही थीं। बाद में इस शो को देबिना ने लीड किया।

विज्ञापन
ramayan sita debina bonnerjee birthday special top five character in television serial
विष - ए पॉइजनस स्टोरी - फोटो : Social Media

किरदार : विषकन्या / सबरीना
धारावाहिक : विष - ए पॉइजनस स्टोरी

वैसे तो फिलहाल अभी यह नौबत आई नहीं लेकिन अगर देबिना कभी टीवी से दूर होती भी हैं तो वह यूट्यूब पर अपना एक चैनल 'देबिना डिकोट्स' भी चलाती हैं। इसके अंतर्गत वह घरों में होने वाली रोजमर्रा की चीजों के बारे में विस्तार से जानकारी देती हैं। वह लोगों को खाना पकाना और अपने माहौल में आसपास चलने वाली चीजों के बारे में जागरूक करने का काम भी करती हैं। पिछले साल देबिना नागिन जैसी अलौकिक शक्तियों वाले शो 'विष - ए पॉइजनस स्टोरी' में विषकन्या के रूप में नजर आईं। इस शो का पहला सीजन खत्म हो चुका है। लॉकडाउन से पहले देबिना टीवी के एक और शो 'अलादीन- नाम तो सुना होगा' में मुख्य विलेन मल्लिका का किरदार निभा रही थीं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed