फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामायण की सीता ने पीएम मोदी और आडवाणी के साथ शेयर की थ्रोबैक तस्वीर हुई वायरल

Mon, 13 Apr 2020 02:58 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 13 Apr 2020 02:58 AM IST
विज्ञापन
ramayan sita deepika chikhalia share a throwback picture with pm modi and lal krishna advani
deepika chikhalia - फोटो : Social Media

लॉकडाउन की वजह से इन दिनों दूरदर्शन पर कई पुराने धारावाहिकों की वापसी हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा रामानंद सागर के सीरियल रामायण की है। रामायण के दोबारा प्रसारण ने टीआरपी के कई रिकॉर्ड्स बना दिए हैं। इस समय ये दर्शकों का सबसे पसंदीदा कार्यक्रम बन गया है। 

ramayan sita deepika chikhalia share a throwback picture with pm modi and lal krishna advani
Ramayan - फोटो : file photo

रामायण के दोबारा प्रसारण से इसमें काम करने वाले कलाकारों की भी अचानक चर्चा शुरू हो गई। इनमें भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, लक्ष्मण का रोल करने वाले सुनील लहरी और सीता का किरदार करने वालीं दीपिका चिखलिया ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं।

ramayan sita deepika chikhalia share a throwback picture with pm modi and lal krishna advani
deepika chikhalia - फोटो : Twitter

हाल में दीपिका चिखलिया ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। ये फोटो उस समय की है जब दीपिका गुजरात की वड़ोदरा सीट से चुनाव में खड़ी हुई थीं। इस तस्वीर उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी  बैठे नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ramayan sita deepika chikhalia share a throwback picture with pm modi and lal krishna advani
deepika chikhalia

दीपिका ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'एक पुरानी फोटो उस समय की जब मैं वड़ोदरा के चुनाव में खड़ी हुई थी। मेरे साथ दाएं हाथ के कोने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठे हैं, फिर लाल कृष्ण आडवाणी, मैं और चुनाव के इनचार्ज नलिन भट्ट।'


 

विज्ञापन
ramayan sita deepika chikhalia share a throwback picture with pm modi and lal krishna advani
deepika chikhalia - फोटो : social media

बता दें कि 90 के दशक में दीपिका की बहुत पॉपुलैरिटी थी। इसी के चलते साल 1991 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर  गुजरात के वड़ोदरा लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी। 


दूरदर्शन पर रामायण के प्रसारण को लेकर लोगों ने की ये शिकायत, चैनल की तरफ से मिला ये जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed