फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामानंद सागर के 'लक्ष्मण' ने साझा किए किस्से, कहा- 'गाड़ी चलाते हुए सो गया था, जब उठा तो हैरान रह गया...'

Sun, 10 May 2020 04:25 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 10 May 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
Ramayan Sunil Lehri Aka Lakshman Shares Shooting Experience Says He Slept while driving Ramanand Sagar
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन पर अपना जलवा बिखेरने के बाद रामानंद सागर का प्रतिष्ठित धारावाहिक 'रामायण' (Ramayan) अब स्टार प्लस की शोभा बढ़ा रहा है। रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी इसके पुनः प्रसारण को एन्जॉय कर रहे हैं। वह हर दिन शूटिंग से जुड़े किस्से फैंस के साथ साझा करते हैं।

Ramayan Sunil Lehri Aka Lakshman Shares Shooting Experience Says He Slept while driving Ramanand Sagar
सुनील लहरी - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने शूटिंग के अनुभवों से जुड़ा एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में वह बता रहे हैं- 'एक दिन रामायण के शूट के लिए मैं बॉम्बे (मुंबई) से मडगांव के लिए सुबह 5 बजे निकला था। उस दिन मैंने सागर साहब से रिक्वेस्ट की थी कि मुझे जल्दी छोड़ देना क्योंकि मुंबई में मुझे दूसरे शो की शूटिंग करनी थी।'

Ramayan Sunil Lehri Aka Lakshman Shares Shooting Experience Says He Slept while driving Ramanand Sagar
राम और लक्ष्मण - फोटो : इंस्टाग्राम

सुनील लहरी ने आगे बताया- 'बदकिस्मती से उस दिन शूटिंग करते हुए रात के तीन बज गए। हालांकि मेरा काम सिर्फ एक घंटे तक का था, लेकिन फिर भी हमें शूट करते हुए काफी समय हो गया। मैं 24 घंटे तक सो नहीं पाया। शूटिंग खत्म करके मैं फिर बॉम्बे के लिए निकला और हाईवे पर पता नहीं कब मुझे नींद आ गई।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayan Sunil Lehri Aka Lakshman Shares Shooting Experience Says He Slept while driving Ramanand Sagar
रामायण देखते सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील लहरी ने बताया- 'जब मेरी आंख खुली तो मैं अपनी गाड़ी के साथ एक खेत में था और दूर मुझे हाईवे नजर आ रहा था। भगवान की कृपा और बड़ों का आशीर्वाद ही था कि न तो मुझे कोई खरोंच आई और न ही मेरी गाड़ी को कुछ हुआ। फिर मैं गाड़ी को लेकर हाईवे पर आया और नजदीक के एक रेस्टोरेंट में जाकर मुंह हाथ धोया और फिर बॉम्बे के लिए निकला।' 

विज्ञापन
Ramayan Sunil Lehri Aka Lakshman Shares Shooting Experience Says He Slept while driving Ramanand Sagar
सुनील लहरी - फोटो : ट्विटर

बता दें इस धारावाहिक ने दूरदर्शन पर ऑन एयर होते हुए टीआरपी के पिछले पांच साल पुराने सभी रिकार्डों को ध्वस्त कर दिया। इस शो ने टीआरपी के मामले में कुछ ऐसे करतब कर दिखाए जो पिछले पांच सालों में किसी भी चैनल पर किसी भी धारावाहिक ने नहीं किए। अब जब रामायण दूरदर्शन पर खत्म हो चुका है तो फैंस अब स्टार प्लस पर दोबारा रामायण देख रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed