'रामायण' में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल आजकल अपने ट्वीट को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। अरुण से एक यूजर के अवॉर्ड न मिलने को लेकर सवाल किया था जिसका जवाब अभिनेता ने दिया। इसके बाद से #AwardforRamayan ट्रेंड करने लगा। अभिनेता ने इसके बाद एक और ट्वीट किया और कहा कि उनकी अवॉर्ड पाने की कोई इच्छा नहीं थी। अब अभिनेता के इस ट्वीट पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आगे की स्लाइड में देखिए किसने क्या कहा।
Ramayan : अरुण गोविल का ट्वीट- नहीं थी अवॉर्ड पाने की इच्छा, यूजर्स बोले- 'आपके सामने कुछ भी मायने नहीं'
अरुण गोविल ने अपने पहले ट्वीट के बाद दूसरे ट्वीट में लिखा- 'मेरा मंतव्य, प्रश्न का उत्तर देना था। कोई अवॉर्ड पाने की आकांक्षा नहीं थी। हालांकि राजकीय सम्मान का अपना अस्तित्व होता है पर दर्शकों के प्यार से बड़ा कोई अवॉर्ड नहीं होता जो मुझे भरपूर मिला है।' अभिनेता के इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा- 'हर देशवासी के दिल में बसे राम की तस्वीर में आप ही बसे हो श्री राम इससे बड़ा सम्मान कोई हो नहीं सकता प्रभु।'
मेरा मंतव्य, प्रश्न का उत्तर देना था।कोई अवार्ड पाने की आकांक्षा नहीं थी।
हालाँकि राजकीय सम्मान का अपना अस्तित्व होता है पर दर्शकों के प्यार से बड़ा कोई अवार्ड नहीं होता जो मुझे भरपूर मिला है। आप सभी के असीम प्रेम के लिए सप्रेम धन्यवाद 🙏! #Ramayan #AwardforRamayan https://t.co/mBEC74tK43
दूसरे यूजर ने लिखा- 'आप मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्शों को समेटे हिंदुस्तान की जनता के मानस पटल पर अंकित है। दुनिया के सामने प्रभु श्री राम के आदर्शो का अंकन करने वाले व्यक्तित्व के सामने कोई भी अवॉर्ड मायने नहीं रखता।'
आप मर्यादा पुरोशोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्शों को समेटे हिंदुस्तान की जनता के मानस पटल पर अंकित है। दुनिया के सामने प्रभु श्री राम के आदर्शो का अंकन करने वाले व्यक्तित्व के सामने कोई भी अवॉर्ड मायने नहीं रखता।
आपका प्रशंसक#जय श्री राम#
तीसरे यूजर ने लिखा- 'आप अवॉर्ड से ऊपर हैं अरुण जी। लोगों के दिल में विराजते हैं। आप तो राम बनने के लिए ही बने थे और राम बन गये। आपका अकाउंट वेरिफाई है इसलिए संवाद करने का मन हुआ। वरना रामायण के पात्रों के नकली अकाउंट पर घटिया टिप्पणियों का दौर है।'
आप अवार्ड से ऊपर हैं अरुण जी । लोगों के दिल में बिराजते हैं । आप तो राम बनने के लिए ही बने थे । और राम बन गये । आपका अकाउंट verify है इसलिए संवाद करने का मन हुआ । वरना रामायण के पात्रों के नकली अकाउंट पर घटिया टिप्पणियों का दौर है ।
चौथे यूजर ने लिखा- 'आप खुद में एक अवॉर्ड हो प्रभु, जय श्री राम।' पांचवें यूजर ने लिखा- 'भगवान जी, आपके लिए तो भारत रत्न भी छोटा पड़ जायेगा जिस तरह से आपने रामायण में भगवान राम का अभिनय किया है, और आप भारत के प्रत्येक नागरिक के दिल में भगवान राम बनकर बैठे हुए हैं इससे बड़ा आपके लिए क्या पुरस्कार होगा।'
आप खुद में एक अवॉर्ड हो प्रभु, जय श्री राम
'सीता' का रोल निभाने वालीं दीपिका के लुक में आ गया काफी बदलाव, तस्वीर शेयर कर बोलीं- 'एक जमाने में...'
कमेंट
कमेंट X