'दस का दम' के फिनाले को खास बनाने के लिए निर्माताओं ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। जबसे ये खबर सामने आई है कि फिनाले में सलमान के साथ शाहरुख खान और रानी मुखर्जी नजर आएंगे तबसे शो की टीआरपी भी बढ़ी हुई बताई जा रही है। इस एपिसोड के कई वीडियो और प्रोमो सामने आए हैं। अब एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें शाहरुख ये कहते हुए नजर आ रहे है कि उनका पांच साल का बेटा अवराम बिल्कुल सलमान की तरह ही है।
{"_id":"5b8ffba5867a557e857290ad","slug":"rani-made-shahrukh-salman-father-in-law","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रानी ने बना दिया शाहरुख-सलमान को समधी, अवराम के लिए ढूंढ़ी दुल्हन","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
रानी ने बना दिया शाहरुख-सलमान को समधी, अवराम के लिए ढूंढ़ी दुल्हन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 05 Sep 2018 09:22 PM IST
विज्ञापन
शाहरुख, सलमान और रानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
shahrukh, salman and rani
इसके बाद रानी अपनी ख्वाहिश का जिक्र करती है और सलमान खान से कहती है कि वह चाहती है सलमान की बेटी हो। रानी यहीं नहीं रुकती हैं। वे कहती हैं कि इसके बाद अवराम और सलमान की बेटी का रिश्ता हो सकता है। रानी जैसे ही ये बात कहती है सलमान और शाहरुख की शक्ल देखने लायक होती है।
shahrukh, salman and rani
गौरतल है कि इससे पहले रानी सलमान से कहा चुकी हैं कि 'सलमान तुम शादी-वादी छोड़ो, सीधे बच्चे पैदा कर लो...' सलमान खान रानी की यह बात चौंक जाते हैं और वहां बैठे दर्शक हंसने लगते हैं। दरअसल यह पूरी सिलसिला एक गेम से शुरु होता है जिसमें शाहरुख और सलमान को गुड्डा-गुड़िया को डायपर पहनना होता है। शाहरुख तो इस रेस में हार गए, लेकिन जैसे ही सलमान डायपर पहचाने में जीते तो झट से रानी ने कहा- सलमान तुम शादी वादी छोड़ो, सीधे बच्चे पैदा कर लो।
विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh, salman and rani
इस शो के फिनाले की शूटिंग के दौरान शाहरुख-सलमान अपनी-अपनी फिल्मों के गानों पर डांस भी करते हुए नजर आने वाले हैं। दोनों स्टार्स ने 'चेन्नई एक्सप्रेस' के गाने लुंगी डांस... पर डांस किया, वो भी एक ही लुंगी लेकर। शाहरुख ने यहां सलमान पर इल्जाम भी लगाए कि उन्हें लड़कियों से ढंग से बात करना नहीं आता और उनकी 'दबंगई' का मजाक भी उड़ाया, उधर सलमान ने भी शाहरुख की चुटकी ली।
विज्ञापन
dus ka dum
शो में सुनील ग्रोवर नकली अमिताभ बच्चन का रोल अदा करते दिखेंगे। सलमान, शाहरुख और रानी मुखर्जी जैसे स्टार्स से सजा यह एपिसोड अगले हफ्ते 1 सितंबर को प्रकाशित होगा। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान इन दिनों अली अब्बास की फिल्म 'भारत' की शूटिंग कर रहे हैं और जल्द ही वह इसके लिए माल्टा लौट जाएंगे।