बड़े परदे की ग्लैमरस अदाकारा रीमा वोरा इन दिनों छोटे परदे के नए शो एक दूजे के वास्ते के दूसरे सीजन में मिसेज तिवारी का दमदार किरदार निभा रही हैं। धारावाहिक की मुख्य किरदार सुमन की मां बनी रीमा को निजी जिंदगी में जिन लोगों ने देखा है, वह इस शो के सेट पर उनका नया रूप देखकर पहली बार में तो हैरान ही रह जाते हैं। चंचल, शोख और चुलबुली रीमा भोपाल में बने धारावाहिक एक दूजे के वास्ते 2 के सेट पर एक धीर, गंभीर और आदर्श मां के तौर पर मिलीं।
एक दूजे के वास्ते 2 की संस्कारी बहू के ये हैं असली अंदाज, उम्र से बड़ी भूमिका को माना असली चुनौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिर्फ एक माफी न मांग पाने से रिश्ते कितने उलझनों में फंसते जाते हैं, यही एक दूजे के वास्ते के दूसरे सीजन की कहानी है। सुमन और श्रवण के इस झगड़े में रीमा का किरदार कहानी में उत्प्रेरक का काम करता है। लेकिन, इतनी कम उम्र में मां का किरदार? पूछने पर रीमा कहती हैं, “हां, मेरा किरदार एक दूजे के वास्ते 2 में सुमन की मां का किरदार है। ये धारावाहिक सेना की पृष्ठभूमि पर बना है और मैं कर्नल विजय तिवारी की पत्नी अंजलि बनी हूं।
अपने किरदार पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, “अंजलि एक आदर्श मां, आदर्श पत्नी और आदर्श बहू है। वह परिवार को जोड़कर रखने वाली कड़ी का भी काम करती है। जब मैंने शो की पटकथा पढ़ी और मुझे इस किरदार का प्रस्ताव मिला तो मुझे ये किसी चुनौती से कम नहीं लगा। फिल्म सारांश ने अनुपम खेर को एक अभिनेता के तौर पर खुद को साबित करना का जिस तरह मौका दिया, उसी तरह मैं इस बार अपने भीतर के कलाकार को चुनौती दे रही हूं।”
कन्नड़ सिनेमा की चर्चित हीरोइन रहीं रीमा इन दिनों एक हिंदी फिल्म पर भी काम कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास कुछ ओटीटी की बिंदास वेब सीरीज के भी प्रस्ताव हैं, जिनमें से एक पर उन्होंने काम भी शुरू कर दिया है।
पढ़ें: 'माई नेम इज खान' को हुए 10 साल पूरे, इतना बदल गया है शाहरुख-काजोल के ऑनस्क्रीन बेटे का लुक