Rekha: इस गायिका को बेटी के रूप में पाना चाहती हैं रेखा, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में किया खुलासा
द ग्रेट इंडियन कपिल शो में रेखा ने लता मंगेशकर को लेकर कुछ दिलचस्प बातें बताई हैं। उन्होंने गायिका की कॉपी भी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेखा ने कपिल शर्मा से शो में बहुत सारी बातें की। उन्होंने बताया कि वे लता मंगेशकर के बहुत करीब रही हैं। अगर अगले जन्म में उन्हें अपनी बेटी के तौर पर किसी को पाना होगा तो वो चाहेंगी कि लता मंगेशकर ही उनकी बेटी हों।
रेखा ने लता मंगेशकर की कॉपी की। उन्होंने कहा कि अभिनेत्री रेखा लता मंगेशकर की कॉपी करती हैं। कपिल शर्मा ने कहा, रेखा जी में एक छुपी हुई प्रतिभा है, वह सबको देखती हैं और कुछ ही मिनटों में उनके हाव-भाव की नकल कर लेती हैं। और वह भी बिल्कुल उनकी तरह। मैंने इसे पहले भी देखा है, अगर आप इसे एक बार दर्शकों के लिए करें तो यह हमारे लिए सम्मान की बात होगी।"
Kumar Sanu: क्या है कुमार सानू का असली नाम? संगीतकार कल्याणजी ने इस वजह से दिया नया नाम
A post shared by The Great Indian Kapil Show Only On Netflix (@thegreatindiankapilshow)
रेखा ने बताया कि उनका जन्मदिन था, उन्होंने जन्मदिन पर बुलाया। रेखा ने उनसे कहा कि लता दीदी मैं आपकी बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। भगवान करे तो आपके जैसी बेटी ही वे मुझे अगले जन्म में दें। रेखा की इस बात पर लता मंगशेकर ने कहा अगले जन्म में क्यों, मैं इस जन्म में ही तुम्हारी बेटी हूं। इसके बाद रेखा ने लता जी की आवाज में कहा, अगले जन्म में, मैं इसी जन्म में आपकी बेटी हूं। इसके बाद वे मेरे पास आईं और बोलीं- मम्मा, मम्मा। वो दिन है और आज का दिन है अभी भी उनकी आवाज मेरे कानों में गूंजती है...मम्मा।