फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Roadies: नेहा धूपिया और रणविजय के बाद अब इन गैंग लीडर्स ने भी शो को कहा अलविदा, सामने आई यह बड़ी वजह

Sat, 19 Feb 2022 11:45 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 19 Feb 2022 11:45 PM IST
सार

एमटीवी का मशहूर रियलिटी शो रोडीज एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल बीते दिनों शो को रणविजय सिंह और नेहा धूपिया के अलविदा कहने के बाद से ही यह शो लगातार चर्चाओं में था। ऐसे में अब इस शो को दो और गैंग लीडर्स ने छोड़ने का फैसला कर लिया है।

विज्ञापन
Roadies: After Neha Dhupia and Rannvijay gang leaders nikhil chinpa and raftaar also left the show
रोडीज - फोटो : अमर उजाला

एमटीवी का मशहूर रियलिटी शो रोडीज एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल बीते दिनों शो को रणविजय सिंह और नेहा धूपिया के अलविदा कहने के बाद से ही यह शो लगातार चर्चाओं में था। ऐसे में अब इस शो को दो और गैंग लीडर्स ने छोड़ने का फैसला कर लिया है। जानकारी के मुताबिक निखिल चिनपा और रफ्तार ने भी रियलिटी शो रोडीज की अलविदा कह दिया है। इस खबर पर मुहर लगाते हुए खुद का रफ्तार और निखिल ने यह जानकारी दी कि वह इस बार के शो का हिस्सा नहीं रहेंगे।

निखिल चिनपा जहां इस शो में साल 2017 से नजर आ रहे थे, तो वहीं रफ्तार साल 2018 से इस शो में गैंग लीडर बने हुए थे। दरअसल, खबरों की माने तो इस बार रोडीज अपने ओरिजिनल फॉर्मेट में वापसी करने वाला है। इसके तहत इस बार शो में कोई गैंग लीडर नहीं होगा सिर्फ पोस्ट ही टीम संग एडवेंचर करता दिखाई देगा।

 

Roadies: After Neha Dhupia and Rannvijay gang leaders nikhil chinpa and raftaar also left the show
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

रणविजय के जाने के बाद अब इस बार सोनू सूद उनकी जगह पर नजर आएंगे। इस बार के शो में अभिनेता सोनू सूद होस्टिंग करते दिखाई देने वाले हैं। वहीं, एक इस वेबसाइट से शो छोड़ने के बारे में बात करते हुए निखिल ने कहा कि मैं सच में इस शो के वातावरण, चुनौतियों और अपने गैंग लीडर संग बातचीत को काफी याद करूंगा। इसके साथ ही मैं पूरे ग्रुप को मिस करूंगा ,जो कि हमेशा काफी सपोर्टेड रहता है।

Roadies: After Neha Dhupia and Rannvijay gang leaders nikhil chinpa and raftaar also left the show
रफ्तार - फोटो : instagram/raftaarmusic

वहीं, इस बारे में रफ्तार ने कहा कि अगर शो का फॉर्मेट इस बार नहीं बदला जाता तो भी वह शो में शामिल नहीं होते। खबरों की माने तो रफ्तार ने इस शो को अपने किसी अन्य प्रोजेक्ट की वजह से साइन नहीं किया है। इस दौरान उन्होंने सोनू सूद के होस्ट बनने पर उन्हें बधाई भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Roadies: After Neha Dhupia and Rannvijay gang leaders nikhil chinpa and raftaar also left the show
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने रोडीज को अलविदा कह दिया था।अभिनेत्री बीते 5 सालों से इसका हिस्सा रही थीं। बतौर गैंग लीडर नेहा धूपिया के बेबाक अंदाज को फैंस काफी पसंद करते थे। इस बारे में हुई एक वेबसाइठ से बातचीत के दौरान एक ट्रक ने बताया कि वह इस शो का हिस्सा नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि मैं इसका हिस्सा नहीं हूं। चीजे से बदल गई है। यह हमारे और चैनल के बीच की बात है।

विज्ञापन
Roadies: After Neha Dhupia and Rannvijay gang leaders nikhil chinpa and raftaar also left the show
रणविजय सिंह - फोटो : Instagram: @ranvijaysingh_fc

वहीं रोडीज से पुराना नाता रखने वाले रणविजय ने भी इस शो को छोड़ दिया है। कभी इस शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए रणविजय बाद में इसी शो के होस्ट और फिर गैंग लीडर बने। उन्होंने साल 2003 में इस रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। तब से लेकर अब तक रणविजय एमटीवी रोडीज का बड़ा चेहरा रहे हैं। हालांकि इस बार उनकी जगह अभिनेता सोनू सूद ने ले ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed