{"_id":"5cc18921bdec225ebb599380","slug":"rohan-mehra-girlfriend-kanchi-singh-lesser-known-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"16 साल की उम्र में कांची सिंह बनीं 'बहू', ऑन स्क्रीन भाई के साथ अफेयर कर बटोरीं सुर्खियां","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
16 साल की उम्र में कांची सिंह बनीं 'बहू', ऑन स्क्रीन भाई के साथ अफेयर कर बटोरीं सुर्खियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 25 Apr 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kanchi singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी एक्ट्रेस आजकल किसी बॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं हैं। वे भी खुद को पूरी तरह से फिट रखने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं। भले ही उन्हें बड़े परदे पर काम मिलने में देरी हो जाती हो लेकिन उनकी खूबसूरती ही उनकी पॉपुलैरिटी को स्टारडम दिलाती है। ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की गायत्री यानी कांची सिंह।
16 की उम्र में बहू का किरदार निभाने वाली कांची सिंह असल जिंदगी में बहुत बोल्ड और बिंदास हैं। कांची सिंह सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए अपनी खूबसूरत फोटोज भी शेयर करती रहती हैं।
कांची ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी शो 'कुटुंब' से की थी और उसके बाद इन्होने कई टीवी शोज में काम किया। कांची को ये रिश्ता क्या कहलाता है में गायत्री के किरदार से घर-घर में पहचान मिली। इस शो में वह जाने-माने टीवी एक्टर रोहन मेहरा के साथ नजर आई थीं।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कजिन्स के रोल में दिखे रोहन मेहरा और कांची सिंह की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही। सीरियल में दोनों भाई-बहन के किरदार में थे लेकिन असल जिंदगी में दोनों के बीच प्यार यहीं से शुरू हुआ। सीरियल में रोहन, हिना के बेटे के रोल में थे। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कांची गायत्री यानि गायू के किरदार में थीं। 2016 में वह 'भक्तों की भक्ति में शक्ति' सीरियल में हंसा के रोल में दिखाई दीं।
कांची सिंह को 'और प्यार हो गया' सीरियल के लिए भी जाना जाता है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए फोटो शेयर करती रहती हैं। उन्हें 2017 में बेस्ट यूथ आइकॉन महिला के लिए इंटरनेशनल आइकोनिक अवॉर्ड मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।