तस्वीर: 'अनुपमां' फेम रुपाली गांगुली ने खरीदी महिंद्रा की नई थार, कीमत भी जान लीजिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपाली ने इसके साथ ही देसी प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने का मेसेज भी दिया है। रुपाली ने महिंद्रा की थार एसयूवी खरीदी है और फोटो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'इंडियन बनो, इंडियन खरीदो, इंडियन का सपोर्ट करो।' रुपाली का यह पोस्ट वायरल हो चुका है। लोग उनकी पोस्ट पर उन्हें बधाई देते हुए कॉमेंट कर रहे हैं। इस एसयूवी की कीमत लगभग 14.16 लाख रुपये है।
A post shared by Rups (@rupaliganguly)
इस तस्वीर में रुपाली पीले रंग के सूट सलवार में खिलखिलाती नजर आ रही हैं वहीं उनके पति पैंट-कैप्री में मुस्कुराते दिख रहे हैं। वहीं, रुपाली गांगुली को अनुपमा के किरदार में दर्शकों से ढेर सारा प्यार मिल रहा है और फैंस उनके अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। सीरियल के अलावा रुपाली सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय भी रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी प्यारी यादें करती हैं।
बीते दिनों रुपाली ने अपनी गोदभराई की एक अनदेखी तस्वीर फैंस के साथ साझा की। इस तस्वीर में रुपाली बेहद प्यारी नजर आ रहीं हैं। बता दें कि रुपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर अपनी गोदभराई की बेहद ही प्यारी तस्वीर साझा की और साथ ही बताया कि वो अपने पति को कितना याद कर रहीं हैं। इस तस्वीर में रुपाली के चेहरे की रौनक देखते ही बन रही है। रुपाली की तस्वीर में उनके पति भी हंसते हुए नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर को साझा करने के साथ रुपाली ने लिखा, 'मैं आपको नहीं याद कर रही, बल्कि 'हमें' याद कर रही। जब आप मेरे साथ होते हैं तो मैं ऐसे ही मुस्कुराती हूं। ये मेरे गोदभराई की थ्रोबैक तस्वीर है। अब उनकी इस तस्वीर पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। कई लोगों ने उनकी तस्वीर पर दिल वाले इमोजी बनाई। कई यूजर्स ने कहा कि रुपाली इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं।