फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rupali Ganguly: रूपाली गांगुली ने सौतेली बेटी को दी जान से मारने की धमकी? 'अनुपमा' स्टार पर लगा बड़ा आरोप

Mon, 04 Nov 2024 08:26 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 04 Nov 2024 08:26 AM IST
सार

'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली पर एक एक्स यूजर ने कई बड़े आरोप लगाए हैं। लड़की ने खुद को रूपाली की सौतेली बेटी बताया है। साथ ही उन पर पिता से अलग करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाती नजर आई हैं। 

विज्ञापन
Rupali Ganguly threatened to kill her step daughter Big allegation against Anupamaa star
रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम

रूपाली गांगुली स्टार प्लस के शो 'अनुपमा' में अभिनय के साथ टेलीविजन पर सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक बन गई हैं। अभिनेत्री का करियर इन दिनों बुलंदियों के शिखर पर है। हालांकि, शो के सेट से आए दिन किसी न किसी विवाद की खबर सामने आती रहती है। कई कलाकार भी इस नंबर वन शो को अलविदा कह चुके हैं, जिसकी अलग-अलग वजह सुर्खियों का हिस्सा बनी हैं। इन सबके बीच रूपाली गांगुली के लिए एक नई मुसीबत सामने आ गई है। खुद को रूपाली की सौतेली बेटी बताने वाली एक लड़की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।  

Rupali Ganguly threatened to kill her step daughter Big allegation against Anupamaa star
रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम

रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी आईं सामने!

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक उपयोगकर्ता ने ईशा वर्मा का एक नोट साझा किया, जो रूपाली के पति अश्विन वर्मा की बेटी होने का दावा करती हैं। ईशा को अपने लंबे नोट में रूपाली को उनके पिता से अलग करने के लिए लताड़ लगाते हुए देखा जा सकता है और कहा गया है कि वह उनके साथ वही कर रही हैं जो रिया चक्रवर्ती ने दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के साथ किया था।

Rupali Ganguly threatened to kill her step daughter Big allegation against Anupamaa star
रुपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम

ईशा नाम की लड़की का बड़ा दावा 

खुद को 22 साल की बताने वालीं ईशा लिखती हैं, 'यह बिल्कुल दयनीय है। क्या कोई रूपाली गांगुली की असली कहानी जानता है? उनका अश्विन के वर्मा के साथ बारह साल तक अफेयर रहा, जबकि वह अपनी दूसरी शादी में थे। अश्विन की पिछली शादी से दो बेटियां हैं।'


विज्ञापन
विज्ञापन
Rupali Ganguly threatened to kill her step daughter Big allegation against Anupamaa star
रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम

रूपाली गांगुली पर लगाया आरोप 

ईशा ने आगे जोड़ा, 'वह एक क्रूर दिल वाली महिला के अलावा और कुछ नहीं हैं, जिसने मुझे और मेरी बहन को उनके पिता से अलग करने की कोशिश के अलावा कुछ नहीं किया है। पिता मुंबई जाने से पहले 13 से 14 वर्षोंतक कैलिफोर्निया और फिर न्यू जर्सी में रहे।'

विज्ञापन
Rupali Ganguly threatened to kill her step daughter Big allegation against Anupamaa star
रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम

पिता से बात नहीं करने देतीं रूपाली?

ईशा ने आखिरी में लिखा, 'जब भी मैं अपने पिता को फोन करने की कोशिश करती हूं, रूपाली चिल्लाने लगती हैं और मुझे और मेरी मां को जान से मारने की धमकी देती हैं। ये सही नहीं है। उन्होंने मेरे पिता के जीवन को बर्बाद कर दिया है और यह पब्लिसाइज कर रही हैं कि उन्होंने लव मैरिज की है जबकि उन्होंने उन्हें पाने के लिए दूसरों को खत्म कर दिया है। वो आखिर चाहती क्या हैं।' हालांकि, इस तरह के आरोपों पर अब तक रूपाली गांगुली की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, बात करें तो ईशा वर्मा और रूपाली गांगुली एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करती हैं। ईशा ने कुछ वक्त पहले अश्विन और रूपाली के साथ एक प्यारा फैमिली फोटो साझा किया था। 

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ का गर्माया माहौल, क्या वाइल्ड कार्ड एंट्री से जंग के मैदान में बदल जाएगा घर?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed