फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस Live: इन 3 जोड़ी में से 1 होगी बाहर, सेफ जोन में गईं दीपिका और सृष्टि

Sat, 22 Sep 2018 09:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 22 Sep 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
salman khan accepted varun dhawan sui dhaaga challenge in big boss
tv show

पिछले हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुईं दीपिका कक्कड़ और सृष्टि रोडे सेफ जोन में चली गई हैं और अब बेघर होने के लिए रोशमी-कृति, शिवाशीष-सौरभ और सबा-सोमी की जोड़ी पर एविक्शन की तलवार लटकी हुई है...



बिग बॉस में चल रहे एपिसोड में कॉमनर कंटेस्टेंट दीपक ठाकुर ने टूटी-फूटी अंग्रेजी बोली। इस वह अंग्रेजी भाषा में घर का हाल और अपना दुख बता रहे थे। इस दौरान वीकेंड का वार में सलमान के सामने भजन सम्राट ने भी गाना गया...

बिग बॉस अपडेट की बात करें तो हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान ने मजाकिया लहजे में खुलासा किया है वह यह शो नहीं करना चाहते फिर भी शो में उन्हें बुला लिया जाता है।
 

salman khan accepted varun dhawan sui dhaaga challenge in big boss
Anushka Sharma-Varun Dhawan

बिग बॉस में बॉलीवुड स्टार्स के फिल्म प्रमोशन करने का दौर शुरू हो गया है और इस लिस्ट में सबसे पहले शो में वरुण धवन अपनी फिल्म सुई धागा का प्रमोशन करने पहुंचेंगे। इस दौरान वे सलमान को सुई धागा चैलेंज देंगे जिसमें सलमान खान ने जीत हासिल कर लेंगे। सलमान ने सुई धागा से सिलाई कर अपने नाम के पहले अक्षर बनाएंगे। द खबरी पर इस चैलेंज की वीडियो भी ट्वीट की गई है। बता दें कि शाहरुख खान भी सुई धागा चैलेंज जीत चुके हैं।

'द खबरी' के ट्वीट के मुताबिक वरुण धवन 'बिग बॉस' में अपनी आने वाली फिल्म 'सुई धागा' के प्रमोशन के लिए आएंगे। वरुण घर के अंदर भी जाएंगे और घरवालों के साथ जमकर मस्ती करेंगे। सुई धागा फिल्म 28 सितंबर को रिलीज हो रही है जिसके प्रमोशन में फिल्म की स्टारकास्ट कोई भी कसर नहीं छोड़ रही है। जानकारी के मुताबिक यह एपिसोड रविवार को टेलीकास्ट हो सकता है।

salman khan accepted varun dhawan sui dhaaga challenge in big boss
varun dhawan
'द खबरी' ने सोशल मीडिया सलमान खान और वरुण धवन की तस्वीरें भी पोस्ट की है जिसमें दोनों मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। 'द खबरी' के ट्वीट के मुताबिक वरुण धवन शो के दौरान सलमान खान को भारत में बनी जैकेट तोहफे के रूप में देंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में वरुण धवन और सलमान खान स्टेज पर कढ़ाई करते हुए नजर आ रहे हैं। इन दोनों ने कढ़ाई की और कपड़े पर SK लिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan accepted varun dhawan sui dhaaga challenge in big boss
varun dhawan

जानकारी के मुताबिक वरुण धवन घरवालों से 2 टास्क करवाएंगे। पहला टास्क तकिया को बनाना होगा तो वहीं दूसरा दंगल होगा। 'द खबरी' के ट्वीट के मुताबिक पहले टास्क में सिंगल कंटेस्टेंट टास्क जीत लेता है तो वहीं दूसरे टास्क में जोड़ीदार की जीत होती है। दूसरा टास्क में सबा-सोमी और दीपिका सृष्टि के बीच दंगल होता है जिसमें दीपिका और सृष्टि जीत जाएंगे।

विज्ञापन
salman khan accepted varun dhawan sui dhaaga challenge in big boss
अनुष्का और धवन

आपको बता दें, 'सुई धागा' फिल्म में अनुष्का और वरुण गांव के भोले-भाले 'मौजी' और 'ममता' की भूमिका में हैं। जिनका सपना है कि वो दुनिया में नाम कमाए। इस फिल्म में वरुण एक दर्जी की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया ने किया है। इस फिल्म के ट्रेलर को अच्छा रिस्पांस मिला है जिस वजह से फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed