फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रेकअप के बाद भी पार्टनर की बाहों में दिखेंगे सेलिब्रेटी, सलमान ने समझाई अनोखे कांसेप्ट की असली वजह

Sat, 15 Jun 2019 03:54 PM IST
Avinash Pal मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 15 Jun 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan reaction on Ex Couples Concept for nach Baliye 9
Salman Khan - फोटो : twitter

बॉक्स ऑफिस पर 'भारत' की जबरदस्त सफलता के साथ सलमान खान ने साबित कर दिया है कि इमोशन के ओशन में डूबना और दर्शकों को डुबाना उन्हें खूब आता है। द कपिल शर्मा शो से टीवी दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद सलमान अब डांस रियलिटी शो नच बलिए के निर्माता बन गए हैं। इसके लिए मोहब्बत में गिरफ्तार रहे औऱ फिर एक दूसरे से आजाद हो गए लव कपल्स भी वह खुद ही ढूंढ रहे हैं।

Salman Khan reaction on Ex Couples Concept for nach Baliye 9
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल इस बार नच बलिए को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके साथ ही इस बार जोड़ियों में भी ट्विस्ट देखने को मिलेगा चूंकि इस बार शो में एक्स कपल्स डांस करते नजर आएंगे। ऐसे में सलमान खान ने रिवील किया है कि आखिर क्यों इस ट्विस्ट के साथ ये शो आ रहा है।
Salman Khan reaction on Ex Couples Concept for nach Baliye 9
salman khan - फोटो : instagram
नच बलिए के जिक्र पर सलमान खान कहते हैं, 'ब्रेकअप के बाद भी आप एक दूसरे की ज़िंदगी में वापस आ सकते हैं। आप एक साथ काम कर सकते हैं और एक दूसरे के अतीत को माफ भी कर सकते हैं। गलतियां भुलाई जा सकती हैं।  एक साथ काम करके ही जिंदगी को सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ाया जा सकता है।' नच बलिए के नौवें सीज़न में एक अनोखा कांसेप्ट देखने मिलेगा, जहां एक्स कपल्स एक साथ नाच का दमखम दिखाते हुए नज़र आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan reaction on Ex Couples Concept for nach Baliye 9
salman khan - फोटो : social media
सुपरस्टार निर्माता सलमान खान के अनुसार एक्स कपल्स को एक साथ लाने के लिए यह यूनीक कांसेप्ट है। सलमान खान कहते हैं, 'नच बलिए को मैं सिर्फ इसीलिए प्रोड्यूस कर रहा हूं क्योंकि इसका कांसेप्ट बेहद अनोखा है। इस शो की पॉजिटिव बात यह है कि यहाँ कोई नकारात्मक टकराव नहीं है।'
विज्ञापन
Salman Khan reaction on Ex Couples Concept for nach Baliye 9
नच बलिए - फोटो : social media
नच बलिए के इस सीज़न में जज़ की कुर्सी कौन विराजमान होगा, इस पर अभी भी कयास लगाए जा रहे हैं। शो के नौवें सीज़न को जेनिफर विंगेट और सुनील ग्रोवर होस्ट करने जा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed