फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' में रविवार को होस्टिंग करते नहीं दिखेंगे सलमान खान, निर्माताओं ने किया बड़ा बदलाव

Sat, 02 Nov 2024 01:20 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 02 Nov 2024 01:20 PM IST
सार

'बिग बॉस 18' के निर्माताओं ने शो में बड़ा बदलाव किया है। शो के होस्ट सलमान खान अब 'रविवार का वार' होस्ट करते नजर नहीं आएंगे। आइए अपडेट पर गौर फरमा लेते हैं-
 

विज्ञापन
Salman Khan will not be seen hosting Bigg Boss 18 on Sunday producers made a big change details inside
सलमान खान-बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम

'बिग बॉस 18' पहले दिन से ही लोगों के बीच धूम मचा रहा है। रियलिटी शो में सलमान खान की होस्टिंग सभी दर्शकों को पसंद आ रही है। विशेष रूप से, प्रशंसक शनिवार और रविवार का बेसब्री से इंतजार करते हैं ताकि भाईजान घर में सदस्यों को उनके कार्यों का रियलिटी चेक दे सकें। हालांकि, निर्माताओं ने 'वीकएंड का वार' शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया है। आइए शो के लेटेस्ट अपडेट पर गौर फरमा लेते हैं-

Salman Khan will not be seen hosting Bigg Boss 18 on Sunday producers made a big change details inside
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

अब आएगा शुक्रवार और शनिवार का वार

इस सीजन में, सलमान खान ने दिवाली 2024 के कारण पहली बार 'शुक्रवार का वार' की मेजबानी की। उन्होंने प्रतियोगियों के साथ रोशनी का त्योहार मनाया। इन सबके बीच, अभिनेता अब शनिवार और रविवार के बजाए शुक्रवार और शनिवार को शो की मेजबानी करेंगे।

Salman Khan will not be seen hosting Bigg Boss 18 on Sunday producers made a big change details inside
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

शो के समय में भी हुआ बदलाव 

सलमान खान अब शुक्रवार और शनिवार को 'शुक्रवार का वार' और 'शनिवार का वार' लेकर आएंगे। 'शुक्रवार का वार' एपिसोड हर शुक्रवार रात 10 बजे प्रसारित होगा। वहीं, 'शनिवार का वार' एपिसोड हर शनिवार रात साढ़े नौ बजे प्रसारित किया जाएगा। रविवार को रोजाना की तरह सामान्य एपिसोड होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan will not be seen hosting Bigg Boss 18 on Sunday producers made a big change details inside
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रशंसक हुए निराश 

खैर, दर्शक निर्माताओं के फैसले से थोड़े निराश हैं क्योंकि वे रविवार को सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए एपिसोड का आनंद लेते हैं। बता दें, लॉरेंस बिश्नोई द्वारा सलमान खान को जान से मारने की धमकी भेजे जाने के बाद से अभिनेता के शेड्यूल में कई बदलाव किए गए हैं। अक्तूबर 2024 में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह द्वारा सलमान के प्रिय मित्र और राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अभिनेता को मुंबई पुलिस से ठोस सुरक्षा मिली है।

Bigg Boss 18: कौन हैं कशिश कपूर? बिग बॉस 18 में की वाइल्ड कार्ड एंट्री, दिग्विजय राठी से स्टेज पर हुआ झगड़ा

विज्ञापन
Salman Khan will not be seen hosting Bigg Boss 18 on Sunday producers made a big change details inside
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

'बिग बॉस 18' में मचा हुआ है धमाल 

'बिग बॉस 18' की बात करें तो सलमान खान ने पिछले एपिसोड में  रजत दलाल को चाहत पांडे के प्रति उनके विवादित इशारों के लिए डांटा था। वहीं, एलिस कौशिक का दिल टूट गया जब सलमान ने उन्हें शादी के प्रस्ताव के दावे पर कंवर ढिल्लों के बयान के बारे में बताया। इतना ही नहीं सलमान ने यह भी खुलासा किया कि करण वीर मेहरा, चुम दरंग को संकेत दे रहे हैं, लेकिन चुम इससे इनकार करती नजर आईं।  

Bigg Boss 18: घरवालों के झगड़ों को सुलझाने के लिए आ रहे हैं भोजपुरिया किंग रवि किशन? भाईजान की लेंगे जगह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed