पूर्व अभिनेत्री सना खान हनीमून एंजॉय कर रही हैं। पति मुफ्ती अनस सईद के साथ वे इन दिनों कश्मीर की वादियों में हैं। सना लगातार सोशल मीडिया पर अपने हनीमून की तस्वीरें और वीडियोज साझा कर रही हैं। अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने होटल के कमरे में बैठी हैं।
कश्मीर की वादियों में हनीमून एंजॉय कर रहीं सना खान, कड़कड़ाती ठंड के बीच दिखा ये अंदाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सना इस दौरान कहवा का आनंद ले रही हैं और होटल के कमरे के बाहर बैठी हैं। वीडियो में सना होटल के कमरे के बाहर बैठी रहती हैं तभी उनके पति आते हैं और कहते हैं- ‘बेगम बड़ी ठंड हैं।‘ इसके बाद सना जोर जोर से हंसने लगती हैं।
View this post on Instagram
इसके अलावा सना ने इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर भी साझा की जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘चाहे कहीं भी हों, ये सुनिश्चित करें कि दुआ सही समय पर करें।‘ बता दें कि सना खान ने 20 नवंबर को अनस सईद के साथ निकाह किया है। इसके बाद से ही लगातार उन्होंने शादी की कई तस्वीरें साझा की थीं। जिसके बाद अब सना अपने शौहर के साथ घूमने के लिए निकल गई हैं।
View this post on Instagram
सना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। हाल ही में सना ने अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो साझा किए थे। अब सना ने कुछ तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा कर बताया है कि वो अपने शौहर के साथ कश्मीर की वादियों में घूमने के लिए पहुंची हैं।
इससे पहले सना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में एयरपोर्ट से एक तस्वीर साझा की थी। तो वहीं फ्लाइट में बैठने के बाद भी सना ने एक तस्वीर साझा की। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'शौहर बेगम चले'। इसके अलावा सना ने कश्मीर पहुंचने के बाद भी कुछ वीडियो साझा किए। जिसके जरिए उन्होंने बताया है कि वह इस समय कश्मीर की वादियों का लुत्फ उठा रही हैं।