{"_id":"5fe599728ebc3e40a443a92e","slug":"sana-khan-to-niti-taylor-tv-celebs-married-in-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Year Ender 2020: शादी के बंधन में बंधे टीवी के ये सितारे, दो अभिनेत्रियों ने तो इंडस्ट्री को कह दिया अलविदा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Year Ender 2020: शादी के बंधन में बंधे टीवी के ये सितारे, दो अभिनेत्रियों ने तो इंडस्ट्री को कह दिया अलविदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2020 में कोरोना महामारी ने लोगों की योजनाएं बिगाड़ी दीं। कोरोना वायरस को देखते हुए कई सितारों ने अपनी शादी अगले साल के लिए टाल दी हालांकि कई ऐसे भी रहे जिन्होंने परिवार और कुछ चुनिंदा लोगों के बीच शादी की। तो चलिए नजर डालते हैं साल 2020 में टीवी के किन सितारों के घर शहनाई बजी।
टीवी अभिनेता शाहिर शेख ने अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर के साथ नवंबर में शादी की। कोरोना काल को देखते हुए दोनों ने मुंबई में कोर्ट मैरिज की। जून 2021 में वे पारंपरिक तरीके से शादी करेंगे। शाहिर 2013 में प्रसारित सीरियल महाभारत में अर्जुन का किरदार कर हिट हुए थे। जबकि रुचिका कपूर बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड में क्रिएटिव प्रोड्यूसर और एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं। दोनों की मुलाकात फिल्म जजमेंटल है क्या के दौरान हुई थी। करीब दो साल तक उन्होंने डेट किया था।
3 of 9
नीति टेलर ने रचाई गुपचुप शादी
- फोटो : Instagram- @nititaylor
'इश्कबाज' फेम टीवी अभिनेत्री नीति टेलर ने अगस्त के महीने में अपने ब्वॉयफ्रेंड परीक्षित बावा के साथ एक पारिवारिक समारोह में शादी की। परीक्षित आर्मी ऑफिसर हैं। उनकी शादी की रस्में बेहद गुपचुप तरीके से हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
सना खान, अनस सैयद
- फोटो : Instagram: @sanakhan21
सना खान ने अक्तूबर में अचानक ग्लैमर इंडस्ट्री को छोड़ने का एलान कर दिया। फिर उन्होंने गुपचुप तरीके से 20 नवंबर को गुजरात के रहने वाले अनस सईद के साथ निकाह किया। उनकी शादी का खुलासा तब हुआ जब सोशल मीडिया पर सना और अनस का एक वीडियो सामने आया।
विज्ञापन
5 of 9
समीक्षा सिंह, शैल ओसवाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी अभिनेत्री समीक्षा सिंह अपने ब्वॉयफ्रेंड शैल ओसवाल के साथ इसी साल तीन जुलाई को शादी के बंधन में बंध गईं। दोनों ने सिंगापुर में गुरुद्वारे में शादी की। शादी के बाद समीक्षा ने इंडस्ट्री को अलविदा कहने का फैसला किया। उनका मुंबई लौटने का कोई प्लान नहीं है। अब समीक्षा स्क्रिप्टिंग, डायरेक्शन और प्रोडक्शन का काम संभालेंगी। साथ ही अपने प्रोडक्शन हाउस का काम देखेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।