छोटे पर्दे की पॉपुलर अभिनेत्रियों में शुमार सनाया ईरानी को कौन नहीं जानता। टेलीविजन की इस खूबसूरत अदाकारा आज यानी 17 सितंबर को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी खूबसूरती से लेकर अदाकारी तक से दर्शकों का दिल जीतने वाली सनाया टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। सनाया ईरानी ने छोटे पर्दे के कई सीरियल्स में अभिनय कर लाखों दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। उनका जन्म 17 सितंबर साल 1983 को मुंबई के पारसी परिवार में हुआ था। आज सनाया के इस खास दिन पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।
Sanaya Irani: आमिर खान की फिल्म से बॉलीवुड में किया डेब्यू, मां की जिद ने बदल दी थी सनाया की जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी एक्टिंग के साथ-साथ क्यूटनेस के कारण भी फैंस के बीच छाई रहने वाली सनाया ईरानी ने ऊटी से शुरुआती पढ़ाई की। सनाया ने पूरे सात साल तक घर-परिवार से दूर रहकर ऊटी बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई की थी। अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद सनाया ईरानी ने सिडेनहैम कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई की थी। वह जिस समय एमबीए की पढ़ाई कर रही थीं, लेकिन सनाया की मां चाहती थीं कि उनकी बेटी अपना करियर सिनेमा जगत में बनाए। सनाया ईरानी की मां ही वह शख्स थीं, जिन्होंने उन्हें मॉडलिंग और अभिनय करने की सलाह दी थी। अपनी मां के जिद करने के बाद ही सनाया ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और फिर अपना करियर अभिनय में आगे बढ़ाया।
मां की जिद और चाहते को समझते हुए सनाया ने अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ते हुए मॉडलिंग की तरफ अपना कदम बढ़ाया। मॉडलिंग करने के लिए सबसे पहले अगर किसी चीज की जरूरत होती है, तो वो होता है पोर्टफोलियो। आप सभी को जानकर हैरानी होगी कि सनाया का पहला पोर्टफोलियो बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता बोमन ईरानी ने किया था। जी हां, बोमन ईरानी अपने करियर के शुरुआती दिनों में इंडस्ट्री में एक फोटोग्राफर के तौर पर सक्रिय थे और बाद में उन्होंने एक्टिंग करनी शुरू की थी। पोर्टफोलियो शूट कराने के बाद सनाया ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2006 में आई सुपरहिट फिल्म 'फना' से की थी। जी हां, सनाया पहली बार बड़े पर्दे पर आमिर खान और काजोल के साथ अभिनय करती नजर आईं थीं।
आपने अक्सर कलाकारों को छोटे पर्दे से बड़े पर्दे का रुख करते देखा होगा। लेकिन, सनाया ने सबको चौंकाते हुए बड़े पर्दे पर काम करने के बाद छोटे पर्दे पर अपना करियर शुरू किया। फिल्म फना में महबूबा नाम की काजोल की सहेली का किरदार निभाने के बाद सनाया ने लंबे समय तक विज्ञापनों में काम किया था। इन विज्ञापनों में वह अक्सर शाहरुख खान, सैफ अली खान, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर सहित कई बड़े सेलेब्स के साथ स्क्रीन साझा करती दिखीं। कईं साल तक विज्ञापनों में सक्रिय रहने के बाद सनाया ईरानी ने टीवी सीरियल्स में कदम रखा। सनाया को टीवी पर उनका पहला ब्रेक साल 2007 में प्रसारित हुए सीरियल 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' से मिला था। इस सीरियल में उनके अभिनय ने सभी का दिल जीत लिया था। इसके बाद उन्हें बहुत से सीरियल्स में काम करते देखा गया।
सनाया को बहुत से सीरियल्स में काम कर पॉपुलैरिटी मिली, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उन्हें उनका हमसफर भी ऐसे ही किसी सीरियल के सेट पर टकरा जाएगा। दिल्ली के मोहित सहगल और मुंबई की सनाया की पहली मुलाकात उनके शो 'मिले जब हम तुम' के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों का एक कभी न टूटने वाला सफर शुरू हुआ। दोस्ती, प्यार और फिर शादी तक का सफर दोनों के लिए बेहद रोचक रहा है। शुरुआत में दोनों की बातें सिर्फ काम को लेकर होती थीं। सनाया और मोहित को दोस्त बनने में भी बहुत समय लगा था। टीवी स्क्रीन पर दोनों अपनी दोस्ती और प्यार को लेकर चर्चा में रहते थे, लेकिन असल जिंदगी में दोनों की दोस्ती में टाइम लगा। शो के दौरान दोस्ती तो हो गई लेकिन दोनों ने अपने दिल का हाल एक दूसरे को अब तक नहीं सुनाया था। लेकिन शो खत्म होने के बाद दोनों एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने लगे। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों आखिरकार 2016 में शादी के बंधन में बंध गए। सनाया ईरानी 'मिले जब हम तुम', 'इस प्यार को क्या नाम दूं' और 'रंग रसिया' सहित कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं।