सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

राजनीति में इस वजह से दोबारा नहीं आना चाहते संजय दत्त, कपिल के शो में कह दी बड़ी बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 15 Sep 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt revealed on Kapil Sharma show why he not joined politics again
Kapil Sharma and Sanjay Dutt - फोटो : twitter

संजय दत्त (Sanjay Dutt) पहली बार पत्नी मान्यता के साथ कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। इस शो में संजय अपनी आने वाली फिल्म 'प्रस्थानम' की स्टारकास्ट के साथ पहुंचे थे। शो के दौरान संजय दत्त और मान्यता ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। इस बीच कपिल शर्मा ने संजय दत्त से 'प्रस्थानम' फिल्म के एक डायलॉग के बारे में पूछा। यह डायलॉग राजनीति से जुड़ा हुआ है। कपिल ने कहा कि आपके पिता भी राजनीति से जुड़े और अब बहन भी फिर आप क्यों नहीं? कपिल के इस सवाल का संजय दत्त ने ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद लोग देखते रह गए। 

Trending Videos
Sanjay Dutt revealed on Kapil Sharma show why he not joined politics again
The Kapil Sharma Show - फोटो : twitter

कपिल संजय दत्त से कहते हैं 'प्रस्थानम' में आप कह रहे हैं कि 'राजनीति शेर की सवारी है, उतरे तो खत्म।' आपके पापा ने शेर की सवारी की थी, बहन शेर की सवारी कर रही हैं तो आपका क्या इरादा है? इस पर संजय दत्त कहते हैं 'मुझे गधे की सवारी पसंद है।' संजय दत्त के इस जवाब पर कपिल और वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt revealed on Kapil Sharma show why he not joined politics again
Sanjay Dutt and Priya Dutt - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

दरअसल, संजय दत्त चुनावी मैदान में हाथ आजमा चुके हैं। साल 2009 में लोकसभा चुनाव में संजय दत्त लखनऊ से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने संजय दत्त के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी। बाद में पार्टी ने उन्हें जनरल सेक्रेटरी बना दिया लेकिन जल्द ही संजय दत्त ने राजनीति को अलविदा कह दिया और फिल्मों की ओर लौट गए। इसके बाद संजय दत्त ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हालांकि लोकसभा चुनाव के दौरान संजय बहन प्रिया दत्त के लिए चुनाव प्रचार करते नजर आए थे। प्रिया कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई हैं।

Sanjay Dutt revealed on Kapil Sharma show why he not joined politics again
Kapil Sharma, Manyata Dutt and Sanjay Dutt - फोटो : instagram

इसले अलावा कपिल संजय के आते ही पूछते हैं आने में आपने बड़ी देर लगा दी ऐसा क्यों? इस पर संजय कपिल से कहते हैं- 'जब तुम्हारा शो शुरू हुआ था तो मेरे सितारे उससे मैच नहीं कर रहे थे। तब मैं जेल में सजा काट रहा था। जब मैं बाहर आया तो तुम्हारा शो बंद हो गया था।' संजय का यह जवाब सुनकर कपिल भी हंसने लगे।

विज्ञापन
Sanjay Dutt revealed on Kapil Sharma show why he not joined politics again
Prassthanam team at Kapil Show - फोटो : twitter

'प्रस्थानम' संजय दत्त के प्रोडक्शन हाउस की पहली हिंदी फिल्म है। यह फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होगी। 'प्रस्थानम' साउथ की फिल्म का हिंदी रीमेक है जो इसी नाम पर बनी थी। 'प्रस्थानम' की कहानी एक राजनेता की विरासत को लेकर होने वाले संघर्ष की कहानी है जिसमें उसके दो बेटे आपस में भिड़ जाते हैं। फिल्म की प्रोड्यूसर मान्यता दत्त है और इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा मनीषा कोइराला, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, अली फजल, अमायरा दस्तूर और सत्यजीत दुबे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:- कपिल के शो में अब तक इस वजह से नहीं आए थे संजय दत्त, पत्नी मान्यता के सामने किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed