'ससुराल सिमर का' और 'कुछ रंग प्यार के' जैसे सीरियल में एक्टिंग कर मशहूर हुए टीवी एक्टर आशीष रॉय की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गोरेगांव के SRV मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आशीष इन दिनों आर्थिक तंगी से भी गुजर रहे हैं। उनकी परेशानी का अंदाजा एक पोस्ट से लगाया जा सकता है जिसमें उन्होंने भगवान से उठा लेनी की बात कही है।
अस्पताल में भर्ती हुआ 'ससुराल सिमर का' ये एक्टर, ऐसी हालत के बाद लिखा- भगवान मुझे उठा ले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पॉटबॉय से बातचीत में आशीष रॉय ने कहा, 'मुझे अस्पताल में भर्ती किया गया है। मेरी हालत ठीक नहीं है। मेरी किडनी ठीक से काम नहीं कर रही हैं। मेरे शरीर में लगभग 9 लीटर पानी जमा हो गया है, जिसको जल्द से जल्द निकालना जरूरी है।'
आशीष ने कहा, 'डॉक्टर ने मुझे कुछ दवाईयां दी हैं। मुझे लगता है मैंने 4 लीटर पानी निकाल दिया है लेकिन अभी भी 5 लीटर पानी बचा हुआ है। देखते हैं आगे क्या होता है।' आशीष रॉय से पूछा गया कि क्या उन्हें डायलिसिस की जरूरत है तो उन्होंने कहा, 'इस बात का निर्णय डॉक्टर्स लेंगे, लेकिन अभी ऐसा कुछ नहीं है।' आशीष ने बताया कि वह अकेले हैं और अपना ध्यान नहीं रख पाते। 'मैं अकेला हूं तो दिक्कतें होती हैंय़ मैंने शादी नहीं की। जिन्दगी आसान नहीं है।'
आशीष ने बताया कि वह इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि, 'मेरे लकवाग्रस्त होने के बाद, मैं बहुत बेहतर हो गया। लेकिन, मुझे कोई काम नहीं मिला। मैं अब अपनी बचत पर जी रहा हूं, जो लगभग खत्म होने को है। मुझे लगता है कि मैं कोलकाता शिफ्ट हो जाऊंगा, वहां मेरी बहन रहती हैं। इंडस्ट्री में किसी को मुझे काम देना पड़ेगा वरना आपको पता है कि क्या होता है।'
इसके अलावा आशीष ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'सुबह की कॉफी, बिना शक्कर की...ये मुस्कुराहट मजबूरी में है जी...भगवान उठा ले मुझे!' बता दें कि आशीष एक्टर होने के साथ-साथ एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी हैं। उन्होंने हॉलीवुड फिल्म जोकर में अपनी आवाज दी है। इसे लोगों ने काफी पसंद भी किया।
अदा शर्मा की 'अदा' का कायल हुआ IIT बॉम्बे, एंट्री न मिलने वाले सैकड़ों फैंस से भी की मुलाकात